नगर निगम के सब इंजीनियर ने आयुक्त का प्रशस्ति पत्र लेने से किया इंकार

Updated on 11-05-2023 05:59 PM
भोपाल । नगर निगम की सीवेज और जलकार्य शाखा में पदस्थ सब इंजीनियर अंबरीश सिंह द्वारा आयुक्त केवीएस चौधरी को लिखा गया पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सब इंजीनियर ने राजस्व वसूली को लेकर दिए गए प्रशस्ति पत्र को लेने से इंकार कर दिया है। साथ ही इसमें लिखा है कि मुझे भविष्य में आपके हाथ से किसी भी तरह का सम्मान नहीं चाहिए। इस बारे में सब इंजीनियर का कहना है कि मुझसे सीवेज और पानी की लाइन के लीकेज ढूंढने का काम लिया जा रहा है, जबकि मेरी योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग है। इस बारे में मैं कई बार आयुक्त को अवगत भी कर चुका हूं। बावजूद मेरी योग्यता अनुसार काम नहीं दिया जा रहा है। मैं सात-आठ साल से इकलौता मैकेनिकल इंजीनियर हूं, लेकिन मैं सीवेज साफ करवा रहा हूं और पानी की लाइन का लीकेज दिखवा रहा हूं। मैंने कमिश्नर सर को बोला भी कि ये मेरा काम नहीं है। जबकि जलकार्य और सीवजे शाखा में काम करने वाले अन्य इंजीनियर सिविल इंजीनियर है। इनको सही काम दिया है। मुझे वह काम दिया गया है, जो मेरी योग्यता के अनुसार नहीं है।
सब इंजीनियर ने यह भी कहा कि वसूली का काम राजस्व निरीक्षक का है, इसके लिए वार्ड प्रभारी और जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन यह काम भी मुझे दिया गया है।

कम पढ़े-लिखे अधिकारियों को सौंपी कमान

अंबरीश सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम में कम-पढ़े लिखे लोगों का बोलबाला है। उन्हें ही अधिकारी नेतृत्व सौपते हैं। लेकिन मैंने दिल्ली आइआइटी से एमटेक किया है। टाटा मोटर्स, पीडब्ल्यूडी और डिफेंस समेत अन्य विभागों में काम कर चुका हूं। इसके बावजूद मुझे नाली सफाई और राजस्व वसूली जैसे काम दिए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.