हवा में गुलाटी लगाने लगे स्टंप्स, David Warner को पता ही नहीं चला, मोहम्मद शमी ने ऐसे किया बोल्ड

Updated on 09-02-2023 06:56 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत नागपुर में पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने ओपनर बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन भारत की पेस बैटरी ने ऐसा होने नहीं दिया। पहले मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को पगबाधा आउट किया तो इसके बाद मोहम्मद शमी ने दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया।
शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही वॉर्नर को बोल्ड किया। भारतीय पेसर की इनस्विंगर गेंद बैट और पैड के बीच से निकली और जब तक डेविड वॉर्नर कुछ समझ पाते स्टंप्स हवा में गुलाटी लगाने लगे थे। वॉर्नर हैरान से खड़े रहे गए। दूसरी ओर, भारतीय खेमे में जश्न मनने लगा। शमी ने इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 शिकार पूरे कर लिए।
इस तरह डेविड वॉर्नर 5 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर, कमेंट्री बॉक्स में इस बात की चर्चा होने लगी कि यह तो वॉर्नर के लिए आउट ऑफ सिलेबस की तरह था। वह स्पिनर की तैयारी कर रहे थे और यहां तो स्विंग बॉलिंग हो रही है। बता दें कि नागपुर की पिच को लेकर कहा जा रहा था कि स्पिनरों को मदद करेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिन के हिसाब से तैयारी कर रही थी।
इससे पहले मोहम्मद सिराज ने एक ओवर पहले ही यानी दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उस्मान ख्वाजा को LBW किया था। अंपायर के इनकार करने के बाद भारतीय टीम ने DRS लिया था, जिसमें वह स्टंप्स के सामने पकड़े गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर आसानी से आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा इससे पहले दोहरा शतक जड़कर भारत आए थे, जबकि वॉर्नर क्या कर सकते हैं इसके बारे में हर कोई जानता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.