10वीं व 12वीं की दूसरी परीक्षा में विद्यार्थियों को मिलेंगे आठ बोनस अंक

Updated on 07-07-2025 02:18 PM

भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा समाप्त हो गई है। दो जून से मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है। 10वीं व 12वीं के गणित और भौतिकी के जिन प्रश्नों में गलती थी, उनमें विद्यार्थियों को आठ अंक बोनस दिए जाएंगे।

वहीं जीरो और 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की कॉपी दोबारा चेक की जाएगी। एक और दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी फोकस किया जाएगा। उनकी कॉपी के हर पेज पर मिले अंकों को जोड़ने में भी विशेष सावधानी बरती जाएगी।

100 रुपये जुर्माना

इसके अलावा कॉपियों की चेकिंग आदर्श उत्तर के अनुसार होगी। विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर देने होंगे। अगर शिक्षक ने गलत कॉपी जांची तो बाद में विद्यार्थी के कॉपी में नंबर बढ़ने पर शिक्षक पर एक नंबर बढ़ने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

राजधानी के एक परीक्षा केंद्र पर 19 जून को 12वीं के विद्यार्थियों से 10वीं का प्रश्नपत्र हल करा लिया गया था। इस संबंध में अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों की नौ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।

इन प्रश्नों में हुई है गड़बड़ी

10वीं उर्दू के प्रश्नपत्र में जिन विद्यार्थियों को उर्दू का सेट बी, सी व डी मिला था, उसके एक प्रश्न में गलती थी। सेट बी के प्रश्न क्रमांक 17 के बाद जो नोट दिया गया है, उसमें प्रश्न क्रमांक 13 एवं प्रश्न क्रमांक 14 का जबाव लिखें अंकित है। इसी प्रकार की गलती सी व डी सेट में है।

इन प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे। वहीं दसवीं की गणित में चारों सेट में एक प्रश्न गलत है। सेट ए के प्रश्न क्रमांक दो(छह) में गलती है। इसी प्रकार बी, सी व डी सेट है।

इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के एक-एक अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं के उर्दू के पेपर में बी, सी व डी सेट में गलती है। बी सेट के प्रश्न क्रमांक छह के बाद जो नोट दिया गया है, उसमें प्रश्न क्रमांक 14 अंकित है। इसी प्रकार सी व डी सेट है।

इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे।वहीं 12वीं भौतिकी के चारों सेट में गलती है। सेट ए के क्रमांक सात का अथवा है। इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में छात्र को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.