सरसिंवा में कॉलेज की मांग को लेकर 16 किमी छात्र अधिकार पदयात्रा, कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन

Updated on 07-02-2026 02:24 PM
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस और NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “छात्र अधिकार पदयात्रा” निकाली। प्रदर्शनकारियों ने करीब 16 किलोमीटर का पैदल मार्च कर शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उस कॉलेज को सरसिंवा से 15–20 किलोमीटर दूर धोबनी में खोल रही है। इससे सरसिंवा क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और क्षेत्रवासियों के साथ छल किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेता के निजी महाविद्यालय को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर शासकीय महाविद्यालय को धोबनी स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि निजी कॉलेज प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को धोबनी में कॉलेज खुलने पर कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि खुशी है कि वहां भी महाविद्यालय खुले, लेकिन सरसिंवा के लिए घोषित कॉलेज को वहां से हटाने का विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरसिंवा तेजी से एक शहरी हब के रूप में विकसित हो रहा है, ऐसे में यहां महाविद्यालय खुलना बेहद जरूरी है। यदि कॉलेज सरसिंवा में नहीं खुलता है तो क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारी जब कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें रास्ते में रोककर उनकी मांगें सुनीं।फिलहाल सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। अब यह देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस जनआंदोलन और छात्र हितों से जुड़ी मांग को कितनी गंभीरता से लेता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.