इंडोनेशिया के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैम्प में घुसे स्टूडेंट्स कहा- शरणार्थियों के वजह से हम भूखे मर जाएंगे

Updated on 28-12-2023 12:41 PM

इंडोनेशिया के बांदा एचे शहर में बुधवार रात रोहिंग्या रिफ्यूजियों के शेल्टर होम पर सैकड़ों लोगों हमला बोल दिया। भीड़ में ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुलिस ने बमुश्किल रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाया।

स्टूडेंट्स का आरोप है कि राष्ट्रपति जोको बिडोडो की सरकार रोहिंग्याओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है और इसकी वजह से इंडोनेशिया के लोगों के सामने भूख से मरने का खतरा पैदा हो रहा है।

वापस भेजने की मांग

  • भीड़ ने सरकार से कहा कि रोहिंग्याओं को फौरन उनके देश म्यांमार भेजा जाए। ये लोग हाथ में बैनर लिए थे। एक बैनर पर लिखा था- जिन लोगों को अपने देश में जगह नहीं मिल रही है, उन्हें हम क्यों रखें। भीड़ को खुद की तरफ बढ़ते देख रोहिंग्या शरणार्थी भागने लगे। कई लोगों के तो बच्चे तक पीछे छूट गए। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक- ज्यादातर रोहिंग्याओं को अलग-अलग जगह शिफ्ट किया जा रहा है। हाल के दिनों में इंडोनेशिया में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति बिडोडो का कहना है कि साल के इस वक्त समंदर शांत रहता है, इसलिए रोहिंग्या हमारे देश में आते हैं। सबसे बड़ा खतरा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का है। हमने इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन्स से मदद मांगी है।
  • UN की एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक- नवंबर से अप्रैल के बीच समंदर में ज्यादा हलचल नहीं होती। इसका फायदा उठाकर रोहिंग्या दूसरे देशों की तरफ रुख करते हैं। इनके पास सिर्फ लकड़ी की बोट्स होती हैं। कई बार हादसे होते हैं और ये लोग मारे जाते हैं।
  • पिछले महीने बोट वापस समंदर में भेज दी थी

    • इंडोनेशिया के बांदा एचे राज्य के एक समुद्री किनारे पर पिछले महीने 250 रोहिंग्या लकड़ी की नाव से पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। दो बार इन लोगों ने वहां रुकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
    • इंडोनेशियाई लोगों ने इन्हें उसी लकड़ी की नाव के जरिए गहरे समंदर के सफर पर भेज दिया। कई दिनों बाद इन लोगों की लोकेशन मिल सकी थी।
    • उत्तरी एचे के लोगों का कहना है कि रोहिंग्या रिफ्यूजियों ने तीन हफ्ते पहले बांग्लादेश से सफर शुरू किया था और इसके बाद यहां पहुंचे थे। इस बोट में कई महिलाएं और बच्चे थे।
    • रिपोर्ट्स के मुताबिक- जैसे ही रोहिंग्या मुस्लिमों से भरी बोट किनारे पहुंची तो स्थानीय लोग जुट गए। इन्होंने रिफ्यूजियों से कहा कि वो फौरन जहां से आए हैं, वहीं लौट जाएं। इसके बाद कुछ झड़प भी हुई।
    • कुछ रोहिंग्या इतने थके थे कि वो वापसी के लिए बोट में तो बैठ गए, लेकिन कुछ दूरी पर एक और किनारे पर जाकर आराम करने के लिए लेट गए। स्थानीय लोग यहां भी पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती लकड़ी की उसी नाव में बिठा दिया। इसके बाद इस नौका को समंदर में भेज दिया गया।
    • बांग्लादेश में भी दिक्कत

      • हर साल म्यांमार से भगाए गए रोहिंग्या शरणार्थी इसी तरह अलग-अलग देशों में पनाह लेने की कोशिश करते हैं। इनमें से कई की सफर के दौरान मौत की खबरें इंटरनेशनल मीडिया में आती रही हैं।
      • बांग्लादेश में रोहिंग्या मुस्लिमों की बहुत बड़ी आबादी है। ये सभी म्यांमार से ही यहां पहुंचे हैं। अब इन्हें वहां से भी निकाला जा रहा है। इसके बाद इन लोगों की पहली कोशिश मलेशिया या इंडोनेशिया पहुंचने की कोशिश होती है। इसकी वजह यह है कि ये दोनों ही मुस्लिम देश हैं। इसके बावजूद रोहिंग्याओं को किसी तरह की मदद देने के लिए तैयार नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.