छात्रों ने​ किया कक्षाओं का बहिष्कार:मैनिट में छात्रों और प्रबंधन के बीच खींचतान जारी

Updated on 21-02-2025 11:15 AM

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में छात्रों और प्रबंधन के बीच रही खींचतान गुरुवार को भी जारी रही। सीनियर छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और हॉस्टल में रहे। छात्रों ने कहा कि जब तक डायरेक्टर डॉ. करुणेश शुक्ला उनसे बात नहीं करते, उनका पक्ष नहीं सुन लेते तब तक वे कक्षाओं में नहीं जाएंगे।

छात्रों ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि वे उनके अभिभावकों को फोन लगाकर छात्र को संस्थान से निकालने की धमकी देते हैं और बेवजह का दबाव बनाते हैं। वे उनकी समस्याएं नहीं सुनते। अभिभावकों को यह कहा जाता है कि उनके बेटे का प्लेसमेंट नहीं होने दिया जाएगा। छात्रों ने कहा कि डायरेक्टर के इशारे पर ही पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। जो छात्र किसी घटना में शामिल भी नहीं थे पुलिस ने उन पर भी लाठियां चलाईं।

प्रबंधन ने कहा- कुछ छात्र सभी को धमकाकर कक्षा में जाने से रोक रहे

मैनिट प्रबंधन ने गुरुवार को यूजी और पीजी मिडिल सेमेस्टर एग्जाम (ऑड एंड इवन) फरवरी-2025 की परीक्षाएं आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दीं। यह निर्णय डायरेक्टर प्रो. शुक्ला की अध्यक्षता में हुई सभी डीन, एचओडी, सेंटर हेड्स, रजिस्ट्रार की बैठक में लिया गया। यह परीक्षाएं 24 फरवरी शुरू होनी थी। सभी विभागों की फैकल्टीज ने प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन किया है।

प्रबंधन का कहना है कि कुछ छात्र मिलकर अन्य छात्रों पर कक्षाओं सहित अन्य एक्टिविटी में शामिल नहीं होने के लिए दवाब बना रहे हैं। उन्हें धमकाया जा रहा है। इस संबंध में उनके परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। सीसीटीवी की मदद से छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है।

यह रैगिंग का मामला निकलता है तो दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि जो छात्र पढ़ना नहीं चाहते वे यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मैनिट में रविवार देर बाइक निकालने को लेकर हुई बहस के बाद सीनियर्स और जूनियर्स छात्रों में विवाद हो गया था। जिसके बाद उनके बीच मारपीट भी हुई थी। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर सख्ती बरती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.