भोपाल के नीलम पार्क में आज जुटेंगे प्रदेशभर के छात्र-युवा

Updated on 23-07-2026 12:02 PM
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में प्रदेशभर के छात्र-युवा राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से छात्र, युवा और नर्सिंग छात्र शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन नीलम पार्क में होगा। आंदोलन के दौरान बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाएं, परीक्षा प्रणाली में कथित भ्रष्टाचार, मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े, सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग उठाई जाएगी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

बड़ी संख्या में युवाओं के आने का दावा

आंदोलन का नेतृत्व मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के पदाधिकारी करेंगे। आयोजकों का दावा है कि प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-युवा और नर्सिंग छात्र भोपाल पहुंच रहे हैं, जिससे आंदोलन में व्यापक भागीदारी रहने की उम्मीद है।

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रदर्शन स्थल के आसपास बैरिकेटिंग कर दी है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विपरीत परिस्थिति से निपटने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.