छात्र का आरोप- चाकू से किया गया था हमला:​​​​​​​आरजीपीवी विवाद में फिर होगी पूछताछ

Updated on 06-08-2025 12:15 PM

राजधानी के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) कैंपस में छात्रावास के छात्रों के बीच हुआ विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्र हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े थे। मामले की जांच के लिए प्रबंधन ने दोनों हॉस्टल के छात्रों को पूछताछ के लिए तलब किया था।

इस दौरान बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के एक स्टूडेंट ने बीटेक के स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला करने का आरोप भी लगाया। उसने कहा कि उसके पेट पर चाकू से आई खरोंच के निशान हैं। वह तेजी से पीछे हट गया था, इसलिए बच गया।

इधर, प्रबंधन मंगलवार को पहले दिन की पूछताछ के बाद किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा। ऐसे में दोनों पक्ष के स्टूडेंट्स को बुधवार को दोबारा बुलाया गया है। प्रबंधन के अनुसार, बुधवार को घटना के वीडियो और छात्रों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवाद की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई थी

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने फोन कॉल पर बात करने को लेकर दूसरे को टोका, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामला दोनों हॉस्टलों तक पहुंच गया। रात करीब 11 बजे बाल्टिक और एसओए हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

मारपीट में कई छात्रों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

NSUI ने बनाई जांच कमेटी, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट छात्रों के बीच बढ़ती झड़पों और तनाव को लेकर NSUI भी मैदान में आ गई है। संगठन ने घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष समिति गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। NSUI के भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया है, जो इन घटनाओं की गहराई से जांच करेगी।

समिति में NSUI जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया, जिला महासचिव अनिमेष गोल्डी, जिला सचिव हर्ष प्रसाद, RGPV एनएसयूआई प्रभारी हिमांशु तिवारी और विश्वविद्यालय अध्यक्ष रोशन आर्य शामिल हैं। यह समिति घटनाओं के सभी पहलुओं की जमीनी स्तर पर जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर को सौंपेगी।

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा, संगठन छात्रों के हितों की रक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुशासनहीनता, भय का माहौल या द्वेष की भावना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.