जिद, जुनून और दिलों में जीत की आग... ये नया भारत है, आखिरी दम पर पलट देता है बाजी

Updated on 05-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के लिए जब भारतीय एथलीट रवाना हो रहे थे तो 100 से अधिक मेडल जीतने का प्रेडिक्शन था। लक्ष्य बड़ा था। दावा करते वक्त थोड़ी झिझक थी, लेकिन पिछले 4-5 सालों में हमारे ऐथलीटों ने और मोदी सरकार ने जिस तरह से खेलों पर फोकस किया है उससे लग रहा था कि यह एशियन गेम्स भारत के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। 2018 में 70 मेडल थे, जिसमें 16 गोल्ड, इस बार सारे रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए हैं। यह जिद, जुनून और जीत की आग है कि कई खेलों में भारतीय ऐथलीट आखिरी दम पर बाजी पलटते नजर आए।

एक दिन में जीते 12 मेडल, 7 ट्रैक ऐंड फील्ड से आए
ओलिंपिक्स और एशियन गेम्स में ऐसा कम ही होता है कि किसी एक स्पर्धा में एक ही देश के दो ऐथलीटों के बीच गोल्ड और सिल्वर के लिए होड़ मच जाए। जैवलिन थ्रो में अब तक भारत के पास सिर्फ एक 'भालाबली' नीरज चोपड़ा थे। इस बार उनके हमवतन किशोर जेना से ही कड़ी चुनौती मिली। दिग्गज नीरज ने किशोर से मिली कड़ी चुनौती से उबरते हुए इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर का थ्रो फेंका। इसके साथ ही उन्होंने अपना एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा। पुरुषों की 400 मीटर रिले टीम ने भी अपना खिताब बरकरार रखा। भारत ने बुधवार को कुल 12 मेडल जीते जिनमें से सात ट्रैक ऐंड फील्ड में मिले।
जैवलिन में दिखी भारत की टंकार, गोल्ड और सिल्वर हमारे पा
जैवलिन में चोपड़ा का स्वर्ण तय माना जा रहा था लेकिन, जेना ने एक समय 86.77 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ बढ़त भी बना ली थी। चोपड़ा ने अपने चौथे थ्रो पर 88.88 मीटर फेंककर फिर बढ़त बना ली। जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। जीत के बाद भारतीय खेमा खुशी से उछलता नजर आया। इससे पहले चोपड़ा का पहला थ्रो इलेक्ट्रॉनिक मशीन में गड़बड़ी आने से दर्ज नहीं किया जा सका।

पैरिस का भी टिकट
जेना ने इसके साथ ही पैरिस ओलिंपिक्स 2024 के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया जबकि चोपड़ा अगस्त में बुडापेस्ट में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर क्वॉलिफाई कर चुके हैं। ओलिंपिक्स क्वॉलिफिकेशन मार्क 85.50 मीटर है। चोपड़ा ने 82.38, 84.49, 88.8 और 80.80 मीटर के थ्रो फेंके। उनका तीसरा और छठा थ्रो फाउल रहा। वहीं जेना ने 81.26, 79.76, 86.77 और 87.54 के थ्रो फेंके। उनका पांचवां और छठा थ्रो फाउल रहा। जापान के डीन रौड्रिक गेंकी ने 82.68 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीता।

रिले की गोल्डन चौकड़ी
इसके कुछ पल बाद ही अनस मोहम्मद याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने 3: 01. 58 सेकंड का समय निकालकर पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। भारत की वित्या रामराज, ऐश्वर्य मिश्रा, प्राची और शुभा वेंकटेशन ने महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

साबले और बैंस को सिल्वर
हरमिलन बैंस और अविनाश साबले ने क्रमश: महिलाओं की 800 मीटर और पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। हरमिलन ने आखिरी समय पर बाजी पलटते हुए 2:03.75 सेकंड और साबले ने 13.21.09 मिनट का समय निकाला। इससे पहले सुबह भारत के पैदल चाल खिलाड़ियों मंजू रानी और राम बाबू ने 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। महिला और पुरुष स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रेकॉर्डधारक मंजू और राम बाबू ने कुल पांच घंटे 51 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.