मप्र में नहीं बुझ रही पराली की आग:अब तक 3569 मामले, पंजाब के बाद सबसे ज्यादा

Updated on 13-11-2025 12:11 PM

धान की पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सेटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 4,507 और मध्यप्रदेश में 3,569 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश (2,224), राजस्थान (1,577) और हरियाणा (435) का नंबर है।

मप्र में सबसे ज्यादा 614 घटनाएं नर्मदापुरम और दूसरे नंबर सिवनी (533) है। भोपाल में भी अब तक पराली जलाने की 30 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह देर से फसल कटाई का संकेत है।

राज्य में कटाई अक्टूबर के अंत से नवंबर तक चलती है। ऐसा खासकर नर्मदापुरम, श्योपुर, गुना और दतिया जिलों में होता है। जबकि प्रशासन ने एयर (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) एक्ट, 1981 के तहत प्रतिबंध लगाया है। चेतावनियों और जुर्माने के बावजूद बाहरी इलाकों में पराली जलाई जा रही है।

सांसों के लिए खतरनाक ये धुआं

पराली जलने से कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं। ये मिलकर स्मॉग (धुंध) बनाती हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। एक्यूआई बढ़ने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, आंखों में जलन, एलर्जी और हृदय रोग बढ़ते हैं। बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। जलती पराली मिट्टी में मौजूद जैविक कार्बन और पोषक तत्व नष्ट कर देती है।

रोकने के उपाय... पराली जलाने वालों पर पिछले साल एफआईआर, जुर्माने का प्रावधान किया गया। पटवारी-आरआई को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। किसान सम्मान निधि, योजनाओं में लाभ न देने के आदेश।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.