दिसंबर की धमाकेदार शुरुआत, GDP के दमदार प्रदर्शन से ऑल-टाइम हाई पर निफ्टी

Updated on 01-12-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: दिसंबर के पहले दिन निफ्टी नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में देश की इकॉनमी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के दम पर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 271 अंक यानी 0.41 परसेंट की बढ़त के साथ 67,260 अंक और निफ्टी 90 अंक यानी 0.44 परसेंट की तेजी के साथ 20,223 अंक पर पहुंच गया। यह निफ्टी का ऑल टाइम हाई स्तर है। इससे पहले निफ्टी 15 सितंबर 2023 को 20,222.45 पर पहुंचा था लेकिन आज उसने यह लेवल पार कर लिया। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 7.6 परसेंट की रफ्तार से बढ़ी। खासकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ के दम पर इकॉनमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। आरबीआई ने इसके 6.5 परसेंट की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया था।

विप्रो, टाइटन, एचसीएल टेक और इन्फोसिस को छोड़कर बीएसई के सभी शेयरों में तेजी रही। सेक्टोरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में दो फीसदी से अधिक तेजी दिख रही है जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.75 फीसदी तेजी रही। साथ ही निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा में भी शुरुआती ट्रेड में तेजी देख रही है। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप100 में 0.66 परसेंट और स्मॉलकैप में 0.7 परसेंट की तेजी रही। स्मॉलकैप कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन में 13 परसेंट की तेजी आई। कंपनी को आंध्र प्रदेश में एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। निफ्टी 50 के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी और पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में रही। पिछले एक महीने में निफ्टी 50 इंडेक्स में 6.5 परसेंट से अधिक तेजी आई है जबकि इस साल इसमें करीब 12 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.