ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ की हुई दमदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल

Updated on 16-01-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) के शेयरों की आज यानी मंगलवार को लिस्टिंग हो गई है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन की दमदार लिस्टिंग हुई है। निवेशकों को पहले ही दिन बंपर मुनाफा हुआ है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के शेयर 11.8 फीसदी प्रीमियम के साथ 370 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के बाद से शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। एनएसई पर शेयर लिस्टिंग के बाद 24 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 410 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 41 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। ऐसे में इसकी 331 रुपये के अपर प्राइस बैंड को ध्यान में रखते हुए 12 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा रही थी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को कुल मिलाकर 38.5 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

कंपनी यहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी की ओर से आईपीओ से होने वाली इनकम का इस्तेमाल इसके कुछ कर्जों के रीपेमेंट, लॉन्डटर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के फंडिंग के लिए किया जाएगा। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन मेटल-कटिंग कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनों के दुनिया के लीडिंग मैन्युफैक्टरर में से एक है। इसकी भारत में तीसरी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है, जो वित्त वर्ष 23 में लगभग 10 फीसदी पर है।


9 जनवरी को खुला था आईपीओ

सीएनसी आटोमेशन लिमिटेड (Jyoti CNC Automation Limited) का आईपीओ मंगलवार यानी 9 जनवरी को खुला था। नए साल में बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) के मेनबोर्ड का यह पहला पब्लिक इश्यू है। इसमें निवेशक 11 जनवरी 2024 तक निवेश का मौका था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 331 रुपये के बीच चल रहा है। आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में और इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या चल रहा है।

IBL Finance IPO

लोन ऐप आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफार्म पर शानदार एंट्री हुई है। रिटेल निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 51 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज एनएसई एसएमई पर इसकी 56 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है। आईपीओ निवेशकों को 9.80 फीसदी का लिस्टिंग केन मिला है। लिस्टिंग के बाद से आईबीएल फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक इसमें 15 फीसदी से ज्यादा मुनाफे में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.