नाबालिगों के अधिकारों की सुरक्षा में सख्त प्रशासन

Updated on 23-03-2026 03:06 PM

सुकमा। नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा और न्यायिक निर्देशों के कड़ाई से पालन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत गठित जिला स्तरीय जेल निरीक्षण समिति ने 21 मार्च 2026 को जिला जेल सुकमा का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी स्थिति में 18 वर्ष से कम आयु के विचाराधीन बंदियों को जेल में निरुद्ध न रखा जाए। समिति के सदस्यों ने जेल में बंद कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी उम्र, जन्मतिथि एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और गंभीरता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस दौरान एक संदिग्ध प्रकरण को चिन्हांकित किया गया, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बंदी नाबालिग पाजाता है, तो उसे तत्काल बाल संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित किया जाएगा। यह निरीक्षण नियमित तिमाही व्यवस्था का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रतिवेदन विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाता है।

इसके लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में जेल निरीक्षण समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महोदय  कैलाश जैन अधिवक्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई सुकमा से जिला बाल संरक्षण अधिकारी जितेन्द्र सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई सुश्री मोनिका श्याम, सदस्य बाल कल्याण समिति सुकमा श्रीमती चौशवानी सिन्हा एवं सामाजिक कार्यकर्ता  आदर्श कुमार द्वारा निरुद्ध बंदियो के उम्र की जानकारी ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.