कृषि और शासन की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइज़र्स सहित अनियममित्ता बरतने वाले अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री श्री सारंग

Updated on 07-03-2024 12:11 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के करोंद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने अवैध कॉलोनियों को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और आरआई पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग ने करोंद क्षेत्र में कृषि भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अवैध कॉलोनाइज़र और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग के निर्देश पर अवैध निर्माण कार्यों पर शासन द्वारा बुलडोज़र चलाने की भी कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व, नगर निगम के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

अवैध निर्माण से शासन और जनता का नुकसान बर्दाश्त नहीं

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में अवैध कॉलोनियां बसाने वाले कॉलोनाइज़र्स के साथ ही मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर्स बगैर लाइसेंस और रेरा एवं नगर निगम सहित अन्य निकायों की वैधानिक अनुमति के बिना ही सस्ते दामों पर कृषि भूमि एवं शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बगैर मूलभूत सुविधाएं दिये जनता को ठग रहे हैं। इसमें शासन और जनता दोनों का नुकसान हो रहा है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

शासन की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर

करोंद क्षेत्र में हाउसिंग फॉर ऑल के अंतर्गत आरक्षित भूमि के साथ ही खेल मैदान पर भी भू-माफियाओं ने शेड निर्माण कर अवैध प्लॉटिंग की थी। मंत्री श्री सारंग के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उन पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज़ किया गया। मंत्री श्री सारंग ने भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं हो, इसके लिये राजस्व और नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन विभाग को संयुक्त प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

निर्माण कार्यों पर तत्काल लगाई रोक

मंत्री श्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान ऐसे निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को भी कहा। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को नरेला विधानसभा में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने को भी कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.