उच्च शिक्षा संबंधी अधोसंरचनाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 03-02-2024 11:49 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की समृद्ध संस्कृति और शिक्षा के महत्व को वास्तविक अर्थों में समाहित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। व्यापक विचार और मंथन के साथ नवीन शिक्षा नीति में हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत का समावेश किया गया है। आज नवीन शिक्षा नीति के माध्यम से हमारा खोया हुआ गौरव वापस लौट रहा है, जिससे भारत अपनी "वसुधैव कुटुंबकम" की परंपरा को स्थापित करते हुए पुनः विश्व गुरु के परम वैभव की प्राप्ति की ओर अग्रसर है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में 5 करोड़ 46 लाख 17 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में कही।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नवीन भवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज बनखेड़ी के समस्त विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में नवीन भवन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। श्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार, उच्च शिक्षा से अधोसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में दृढ़ता से क्रियान्वयन हो रहा है।

इस अवसर पर पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरीश मालानी, जनपद अध्यक्ष श्रीमति पूनम पटैल, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सतीश पिपलौदे सहित प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.