सड़क पर ठेला लगाने वाले नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल, बनाए गए अतिथि

Updated on 20-01-2024 12:54 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना में लाभान्वित 10 शहरी पथ-विक्रेता और उनके परिजन कर्त्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इन पथ-विक्रेताओं को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। जिन पथ-विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, उनमें भोपाल, सीहोर, खंडवा, रतलाम एवं रीवा के हितग्राही शामिल हैं।

नोडल अधिकारी के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारी आसिम खान और दुर्गेश तिवारी समन्वय का कार्य देखेंगे। शहरी पथ-विक्रेताओं का दल 24 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा, 25 जनवरी को नेशनल वार मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करेगा। देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी चर्चा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.