आवारा श्वान का आतंक, दो बच्चों पर किया हमला, आसपास के लोगों ने बचाया

Updated on 25-04-2024 12:29 PM

 भोपाल। शहर में आवारा श्वानों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर से एक आवारा श्वान के हमले की घटना सामने आई। गली में घूम रहे श्वान एक के बाद एक दो बच्चों पर हमला कर दिया। घटना जहांगीराबाद इलाके के वार्ड 42 की है। बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। श्वान ने पहले महिला के साथ जा रहे एक बच्चे पर हमला किया, उसके बाद एक बच्ची को भी निशाना बनाया। गनीमत रही कि आसपास लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत दोनों बच्चों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया, वरना बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती थी। इस घटना में बच्चों को मामूली चोट आई है। कुत्ते ने एक युवक पर भी हमला किया, लेकिन उसने किसी तरह खुद को बचा लिया।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

बता दें कि शहर में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा श्वान मासूम बच्चों समेत अन्य लोगों पर हमले कर रहे हैं। एक माह पहले ही श्यामला हिल्स क्षेत्र के गंगानगर बस्ती में छह वर्ष के एक बालक पर आवारा श्वान ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। हमले में श्वान ने बच्चे के मुंह, जबड़े, आंख को नोंच लिया था। यहां तक कि कुत्तों के हमले से शहर में कुछ बच्चों की मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम का अमला कुत्तों के आतंक पर लगाम लगाने में नाकाम है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर हावी है कि लोगों की अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए कतार लगी रहती है। कई बार तो अस्पतालों में भी रैबीज के इंजेक्शन का टोटा हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.