भोपाल में आवारा श्वान ने 7 साल के बच्‍चे पर किया हमला, कमर के निचले हिस्से में कई जख्म

Updated on 13-05-2024 11:38 AM
 भोपाल। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा श्वानों द्वारा लोगों और खासकर बच्चों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद इलाके के जिंसी का है, जहां 7 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चे के कमर के निचले हिस्से में कई जख्म आए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को दूर हटाते हुए बच्चे को बचाया। जहांगीराबाद इलाके में तीन हफ्तों में बच्चे पर कुत्तों के हमले की यह तीसरी घटना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक कालोनी, जिंसी में तासिन खान (7) शनिवार रात करीब 09 बजे सड़क पर खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे नोंचने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे कुत्तों से बचाया। बच्चे के स्वजन तुरंत उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे का उपचार किया गया और उसे इंजेक्शन लगाए गए।

पहले भी हुई घटनाएं

गौरतलब है कि जहांगीराबाद के जिंसी इलाके में बीते तीन हफ्ते में आवारा श्वानों के हमले की यह तीसरी घटना है। विगत 24 अप्रैल को जहांगीराबाद इलाके में एक आवारा श्वान ने राह से गुजर रहे दो बच्चों पर हमला कर दिया था, जिन्हें आसपास के लोगों ने बचाया था। उस आवारा श्वान ने युवक को भी काटने की कोशिश की थी। उसके कुछ दिन बाद ही अफजल कालोनी में एक 12 वर्षीय बच्चे पर भी श्वान के हमले की घटना सामने आई थी। इलाके के लोग आवारा श्वानों के बढ़ते हमलों से परेशान हैं, इसके बावजूद नगर निगम का अमला कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.