6 सीटर बैटरी साइकिल बनाने वाले असद की कहानी:फिल्म 'गोलमाल' देखकर आया आइडिया, DUKE को बना चुके हैं इलेक्ट्रिक बाइक

Updated on 07-12-2022 05:49 PM

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का 19 साल का अब्दुल्ला असद इन दिनों चर्चा में है। उसने 6 सीटों वाली साइकिल बनाई है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी इसके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ बदलावों के साथ इस गाड़ी को ग्लोबल लेवल पर काम में लाया जा सकता है। मैं हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट के आविष्कार को देखकर हैरान हो जाता हूं।’ एक बार चार्ज करने पर यह साइकिल 150 किलोमीटर तक चलती है।

असद का कहना है, 'मैं 8 साल की उम्र से ही इनोवेशन कर रहा हूं। जब मेरी उम्र 13 साल थी, तब मैंने रिमोट वाली कार की बैटरी से टुल्लू मोटर बनाया था। आने वाले समय में सोलर एनर्जी और बैटरी से चलने वाला प्लेन बनाने का सपना है। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाएगा।' 6 सीटों वाली साइकिल बनाने का आइडिया कैसे आया? इस सवाल के जवाब में असद कहता है कि अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल' देखकर लगा कि ऐसी साइकिल बनानी चाहिए।

डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से आया आइडिया
असद ने बताया कि मैं मुबारकपुर लोहरा का रहने वाला हूं। माता-पिता यूनानी डॉक्टर हैं। इंटर पास करने के बाद मैंने आजमगढ़ से ITI की पढ़ाई की। अब दिल्ली से BCA कर रहा हूं। मेरे दिल में बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह रहती है। इसीलिए मैं कुछ-न-कुछ करता रहता हूं।

जिस तरह से डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, उससे आम आदमी के लिए काफी मुश्किल हो रही है। लोगों की परेशानी को देखकर मेरे मन में विचार आया कि क्यों न ऐसी चीज बनाई जाए, जिससे लोग एक जगह से दूसरी जगह कम खर्च में जा सकें। काफी सोचने पर यह साइकिल बनाने का विचार मन में आया। फिर मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया। इस साइकिल को बनाने में एक महीने का समय लगा। साइकिल को बनाने में करीब 12 हजार रुपए खर्च आया। बनने के बाद 8-10 रुपए के खर्च में यह साइकिल पूरी तरह से चार्ज हो जाती है, फिर 150 किलोमीटर तक चलती है।

साइकिल बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कियामैंने साइकिल में पुरानी स्कूटर के पार्ट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा 10 फीट के लोहे के दो पाइप, साइकिल की 6 सीटें, पैर रखने के लिए लोहे के टुकड़े (फंटी) का इस्तेमाल किया है। 1000 वॉट का हब मोटर और 1000 वॉट का कंट्रोलर लगाया है। इसके साथ ही लिथियम बैटरी लगाई है। हब मोटर चेन लेस है। इसलिए चेन और मेंटेनेंस की दिक्कत नहीं है। इससे पहले भी मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट बनाए हैं। 2 साल पहले पैडल वाली साइकिल बनाई थी, जो एक बार चार्ज होने के बाद 60 किलोमीटर तक चलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.