अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी, 2 स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट, क्या है इस उछाल का राज

Updated on 23-03-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स (Adani Group Shares) में तूफानी तेजी जारी है। बाजार में आज यानी गुरुवार को भी अडानी ग्रुप के शेयर बंपर उछाल के साथ खुले हैं। अडानी ग्रुप के दो शेयर अपर सर्किट पर चल रहे हैं। इस सप्ताह अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कल यानी बुधवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी गई थी। इस दौरान अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले थे। आज भी अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी जारी है। बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। ग्रुप की कई कंपनियों के स्टॉक्स में रोज लोअर सर्किट लग रहे थे। कई शेयर अपने रेकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गए थे। अब अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में दोबारा तेजी देखने को मिल रही है। ग्रुप के शेयरों ने जबरदस्त कमबैक किया है। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप (Adani Group Shares) की कंपनियों के शेयरों का क्या हाल है।

अपर सर्किट पर चल रहे ये स्टॉक


आज जिस शेयरों में अपर सर्किट लगा उसमें एक स्टॉक अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd) भी है। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd) में सुबह से ही 5 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर अपर सर्किट के साथ अभी 982.35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas Ltd) के शेयर 955 रुपये के स्तर पर खुले थे। इसके बाद यह (Adani Total Gas Ltd) बढ़कर यह 982.05 रुपये के अपने अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है। यह शेयर बढ़त के साथ 657 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पॉवर के शेयर भी हरे निशान पर 204.25 रुपये के स्तर पर बने हुए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के स्टॉक तीन फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 1067 के स्तर पर चल रहे हैं। अडानी विल्मर भी बढ़त के साथ 422 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इन स्टॉक्स में आई गिरावट


आज अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर गिरावट के साथ 1804 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी के शेयरों में भी गिरावट है। अंबुजा सीमेंट के शेयर भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.