सूर्यकुमार यादव का तूफानी शतक, मैदान पर चौके और छक्कों की हुई बरसात

Updated on 08-01-2023 07:18 PM
राजकोट:श्रीलंका के खिलाफ दूसरे तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन शतक लगाया है। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में महज 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 112 रनों की पारी की खेली। अपनी इस पारी में सूर्या ने 7 चौके और 9 बेहतरीन छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार की इस शानदार बल्लेबाजी की मदद भारत ने 228 रन का स्कोर खड़ा किया।


इस शतक के साथ ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले स्थान पर काबिज हैं जिन्होंने सबसे अधिक चार शतक लगाए हैं। वहीं तीन शतक के साथ सूर्या अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा केएल राहुल के बल्ले से दो शतकीय पारी निकली है। दीपक हुड्डा, सुरेश रैना और विराट कोहली ने भी 1-1 शतक लगाया है। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित और सूर्या के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चेक रिपब्लिक के सबावून दविजी ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।।
    हार्दिक पांड्या ने चुनी थी पहले बल्लेबाजी

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और महज तीन रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। भारत के लिए पहला विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि तेज गति से रन बनाने की कोशिश में त्रिपाठी अपना विकेट गंवा बैठे। त्रिपाठी ने महज 16 गेंद में 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शुभम गिल 36 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की पारी की शुरुआत हुई। इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
    श्रीलंका के लिए इस मैच में सबसे अधिक दिलसान मधुशंका ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुशान रिजिथा, चमीरा कुरुणारत्ने और वानिंदु हसंरंगा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.