इजरायल को हथियार सप्लाई बंद करो... जिनपिंग और पुतिन के सामने सऊदी प्रिंस की अमेरिका को दो टूक, बताया विवाद का हल

Updated on 22-11-2023 01:22 PM
तेल अवीव: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने इजरायल के खिलाफ एक सख्त कदम उठाने की मांग की है। मंगलवार को एक असाधारण ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्राउन प्रिंस ने बोलते हुए सभी देशों से इजरायल को हथियार निर्यात बंद करने का आग्रह किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्रिक्स की एक वर्चुअल मीटिंग की मेजबानी की गई। मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी थे। इस मीटिंग का उद्देश्य इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर एक आम प्रतिक्रिया तैयार करना है।

इसके अलावा MBS ने कहा सऊदी अरब 1967 की सीमाओं के आधार पर फिलिस्तीन की स्थापना की मांग करता है। यह गंभीर और व्यापक शांति प्रक्रिया के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सऊदी अरब की स्थिति स्थिर और दृढ़ है। दो देश समाधान से जुड़े इंटरनेशनल निर्णयों को लागू करने के अलावा फिलिस्तीन में सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने का कोई रास्ता नहीं है।' इसके अलावा उन्होंने गाजा पर हो रहे हमलों की आलोचना करते हुए रोकने की मांग की।

इजरायल पर भड़के प्रिंस

उन्होंने कहा कि गाजा में होने वाले अपराध को सभी मिल कर रोक सकते हैं। इसके अलावा सऊदी प्रिंस ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों के जबरन विस्थापन पर अपनी अस्वीकृति जाहिर की और यहां के हालात सुधारने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पर हमला शुरू कर दिया। शुरुआत के कई दिनों तक इजरायल की ओर से बम बरसाए जाते रहे। वहीं अब इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 13,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

मानवाधिकार के दोहरे मापदंड

फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर MBS ने दोहरे मापदंड की ओर इशारा किया। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'हम एक मानवीय त्रासदी का सामना कर रहे हैं, जो इजरायल के मामले में यूएम और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विफलता की गवाही देता है। यह एक ऐसा मामला है, जो दोहरे मानकों को दिखाता है।' इसके अलावा उन्होंने इस्लामिक देशों से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.