शेयर बाजार को लगी इजरायल-हमास युद्ध की नजर, एक झटके में 4 लाख करोड़ स्वाहा

Updated on 10-10-2023 01:55 PM
मुंबई : मिडिल ईस्ट में जारी हिंसा के चलते पश्चिम एशिया में अचानक तनाव बढ़ा और इसका असर इसका असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिलने लगा। सोमवार को इंडेक्स में बिकवाली दबाव दिखा और बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 483.24 अंक की भारी गिरावट के साथ 65,512.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty में भी 156.65 अंक की गिरावट के बाद 19,496.85 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी 1% से अधिक का गोता लगाया। इस भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से ऑइल कंपनियों पर असर दिखा। BPCL के शेयर में 2.35% फिसला। सेंसेक्स की कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.05 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि IT Ḥसेक्टर की HCL और TCS क्रमशः 1.02% और 0.47% की बढ़त रही। HUL में भी 0.32% की तेजी रही। मार्केट एक्सपर्ट प्रमीत ब्रहृभट्ट ने बताया कि क्रूड की कीमतों में इजाफा और शेयर बाजार में दिखाई दे रही गिरावट एक ट्रिगरिंग इवेंट है। अचानक बने टेंशन से नी-जर्क रिएक्शन आया है। इस वॉर का इफैक्ट कुछ दिनों में समान्य हो जाएगा। ईरान पर पहले ही सेंक्शन लगे हुए हैं और अभी सऊदी का इन्वॉलमेंट नहीं दिख रहा।

'रिटेल निवेशक क्या करें'

IIFL Securities के संजीव भसीन का कहना है कि मार्केट की वॉलेटिलिटी दो दिन में सेटल हो जाएगी, लेकिन निवेशकों को FII आउटफ्लो पर नजर रखनी चाहिए। रिटेल निवेशक अच्छे क्वॉलिटी स्टॉक में बने रहें। निवेशक मेक्रो इकोनॉमिक डेटा जैसे इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े और महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखें। एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट डे ने कहा कि निफ्टी के 19,700 का स्तर पार करने तक बाजार में 'बढ़त पर बिकवाली' का रुख बना रह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.