
पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में उतार चढ़ाव के साथ मौसम के कई रंग दिखाई दे रहे है। दो दिनों में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के साथ ही इन दिनों दोपहर के समय धुप चुभने लगी है।
हालांकि सुबह और शाम के समय भी अब भी ठंडा मौसम बरकरार है। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था आसमान में बादल भी दिखाए दिए। तेज हवा का दौर भी जारी है। एक सप्ताह में दिन और रात के पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन कल की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बताया जा रहा है कि फरवरी माह के अंत तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।