खुला रह गया स्टीव स्मिथ का मुंह, अंपायर भी थे हैरान, DRS के फैसले ने मचा दिया बवाल

Updated on 13-10-2023 02:19 PM
लखनऊ: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दूसरा मैच हार गई है। लेकिन टीम की हार के साथ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SA) के बीच में डीआरएस के फैसले की हो रही है। इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान और प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को 19 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। 16 गेंद पर 19 रन बनाकर स्मिथ लय में दिख रहे थे लेकिन फिर एक ऐसे फैसला आया जिसने अंपायर को भी अचंभित कर दिया।

बाहर जाती दिख रही थी गेंद

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद स्टीव स्मिथ की पैड पर लगी। गेंदबाज ने अति उत्साहित अपील भी नहीं की। लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के कहने पर कप्तान बावुमा ने डीआरएस लिया। बॉल देखकर साफ पता चल रहा था कि वह लेग स्टंप के बाहर जा रही है। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मार्नस लाबुशेन ने भी स्मिथ को शुरुआत में ही यह इशारा कर दिया था।

डीआरएस ने किया अचंभित

जब थर्ड अंपायर को यह कंफर्म हो गया कि गेंद बल्ले पर नहीं लगी है तो उन्होंने बॉल ट्रैकिंग चेक किया। इसके नतीजे से सभी को हैरान कर दिया। विकेट से बाहर जाती दिख रही गेंद बॉल ट्रैकिंग में लेग स्टंप पर टकराती हुई दिखी। स्मिथ का मुंह खुला रह गया। मैदानी अंपायर को भी समझ नहीं आया कि क्या हुआ। उन्होंने हैरान भरा एक्सप्रेशन देते हुए अपना फैसला बदलने का इशारा किया। इस दौरान बॉल ट्रैकिंग दिख गई गई। स्क्रीन पर सीधा गेंद विकेट से लगने का विजुअल आ गया।

मैच में क्या-क्या हुआ

क्विंटन डी कॉक ने (109 रन) लगातार दूसरा शतक जड़कर साउथ अफ्रीका को 311 रनों तक पहुंचा दिया। उम्दा फॉर्म में चल रहे एडन मार्कराम ने भी 56 रन की तूफानी पारी खेली। बाकी का काम फास्ट बोलर कागिसो रबाडा (3 विकेट) की अगुआई में अन्य गेंदबाजों ने किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 177 रन पर सिमट गई। टीम को 134 रनों की बड़ी हार मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.