Steve Smith लगाएंगे तीसरे टेस्ट में अनोखा 'शतक, मैदान पर पैर रखते ही कोहली, रूट और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे

Updated on 06-07-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट आज यानी 7 जुलाई से हेडिंगली में खेला जाएगा। पूरी तरह से अब तक एशेज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। उन्होंने शुरुआती दोनों टेस्ट में मेजबान इग्लैंड को मात दी है। वहीं तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति है। हालांकि इस मैच में सबकी नजरें दोनों टीमों में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी पर बनी होगी। वो और कोई नहीं बल्कि कंगारू टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं। यह मैच उनके लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है।

स्टीव स्मिथ खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आज इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। वह मैदान में कदम रखते ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लेंगे। स्मिथ 100 टेस्ट में सबसे बेहतरीन औसत वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। जब वह 100वें टेस्ट में मैदान पर उतरेंगे तो उनका औसत 59.56 का होगा।

वह भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। बता दें कि स्मिथ से पहले 100 टेस्ट खेलने पर सबसे ज्यादा एवरेज राहुल द्रविड़ की थी, जिस समय भारतीय दिग्गज ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था, उनका औसत 58.16 का था।

जो रूट और विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट खेलने से पहले 9000 से ज्यादा रन और 30 से ज्यादा शतक टेस्ट क्रिकेट में ठोके हैं। उन्होंने इस मामले में जो रूट और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने अब तक खेले गए 99 टेस्ट मैच में 59.56 की गजब औसत से बल्लेबाजी करते हुए 9113 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक, 37 अर्धशतक भी जड़े हैं। इतना ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के नाम चार दोहरे शतक भी हैं। बहरहाल, स्टीव अपने 100वें टेस्ट में भी एक बड़ी पारी खेलकर इस अवसर को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.