स्टीव स्मिथ कप्तान, डेब्यू पर भारत की नाक में दम करने वाला खिलाड़ी ड्रॉप, एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान

Updated on 05-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: एशेज के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एकतरफ इंग्लैंड ने पहले ही एशेज सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

सैम कोंस्टास को पहले टेस्ट से किया गया ड्रॉप

20 साल के ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर सैम कोंस्टास को एशेज के पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कोंस्टास पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे हैं। इस वजह से उनको अब ड्रॉप कर दिया गया है। यह वही सैम कोंस्टास हैं, जिन्होंने 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को काफी परेशान किया था
यह उनका डेब्यू टेस्ट था। अपनी पहली टेस्ट पारी में ही कोंस्टास ने फिफ्टी ठोक दी थी। कोंस्टास ने 60 रन बनाए थे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ आक्रमक शॉट्स खेले थे, जिसके चलते वह चर्चा में आ गए थे। जेक वेदरल्ड को हालांकि ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनकी यह मेडिन कॉल है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जेक के नाम 13 शतक हैं और 5000 से ज्यादा रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.