10 साल से लिव इन में रहे, गांव वालों ने कराई शादी

Updated on 17-02-2023 05:55 PM

न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करें कोई तो देखे केवल मन, नई रीत चला कर तुम मेरी प्रीत अमर कर दो। इस मशहूर गीत के बोल सतना में हकीकत में बदल गए, वाकई नई रीत चली और प्रीत अमर हो गई। सतना की रामनगर जनपद में गुरुवार को प्यार के आगे उम्र के सारे बंधन भी टूट गए। एक बुजुर्ग जोड़े ने उम्र के चौथे पड़ाव पर पहुंच कर विवाह रचाया।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 75 साल के दूल्हे भगवानदीन और 65 साल की मोहनिया ने सात फेरे लिए। रामनगर की देवरी पंचायत के रहने वाले भगवानदीन जन्म से दिव्यांग है। उनका विवाह हुआ था, लेकिन कोई संतान नहीं हुई। 11 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई। उधर, मोहनिया ने तो विवाह ही नहीं किया था। विवाह सम्मेलन में प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री राम खिलावन पटेल शामिल हुए।

विवाह करने के लिए प्रेरित किया

भगवानदीन की पत्नी के निधन के बाद वह अकेले हो गए थे। मोहनिया भी अकेली ही थी। पिछले 10 साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। उनके प्रेम की खबर गांव वालों को भी थी। इसी बीच उन्हें पता चला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन होने वाला है। गांववालों ने भगवानदीन को मोहनिया से शादी करने के लिए प्रेरित किया। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। जैसे ही ये प्रेमी जोड़ा कार्यक्रम स्थल पहुंचा तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। इस अनोखे जोड़े को देखकर हर कोई हैरान था। शादी की रस्में शुरू हुई। दिव्यांग भगवानदीन को ग्रामीणों ने गोद में उठा कर अग्नि के फेरे लगवाए। आखिर भगवानदीन और मोहनिया ​​​​​​​एक दूजे के हो गए।

पंचायत राज्य मंत्री बने साक्षी, दिए उपहार

रामनगर जनपद में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन समेत 135 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल मौजूद रहे। उन्होंने नव दंपतियों को नए जीवन में प्रवेश पर शुभकामनाओं के साथ 11 हजार रुपए का चेक और 34 हजार रुपए के गृहस्थी का सामान और जेवर उपहार में दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.