पायजामे में रहो... भारत पर जूते वाले बयान पर भड़क गए हर्षा भोगले, अंग्रेज कॉमेंटेटर की उड़ा दी धज्जियां

Updated on 22-11-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: हेनरी ब्लोफेल्ड क्रिकेट के मशहूर कॉमेंटेटर रहे हैं। इंग्लैंड में खेल पत्रकारिता का बड़ा नाम कर चुके हैं। क्रिकेट पर 8 किताबें भी लिख चुके हैं। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड से लेकर माइकल वॉन और वसीम जाफर तक उन्होंने फॉलो करते हैं। लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद हेनरी ब्लोफेल्ड ने अजीबोगरीब ट्वीट किया। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'मैं इससे अधिक रोमांचित नहीं हो सकता कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व कप जीता। शेरों की मांद में जाने और पहले बाहर आने के बारे में बात करें। उन सभी ने बहुत अच्छा किया। इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होगा। वे अपने जूतों के हिसाब से कुछ ज्यादा ही बड़े होते जा रहे हैं!' यहां उनके कहने का मतलब था कि भारतीय टीम को अपनी औकात से ज्यादा मिल रहा है।

हर्षा भोगले ने दिया दमदार जवाब

हेनरी ब्लोफेल्ड की इस ट्वीट पर हर्षा भोगले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार इंग्लैंड गए थे तो ऐसी तरह की मानसिकता का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब युवा पीढ़ी कहीं बेहतर है। भारतीय कमेंटटर ने लिखा- जब मैंने पहली बार इंग्लैंड जाना शुरू किया तो मुझे इसी मानसिकता से निपटना पड़ा। बेहतर, कृपालु, हमें नीचे देखते हुए। जो स्वागतयोग्य बदलाव आया है, उसमें अगली पीढ़ी अधिक जागरूक, कम दंभपूर्ण और उनके साथ रहना आसान है। इसने उन्हें प्रासंगिक बने रहने और प्रगति करने की अनुमति दी है।


आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी हेनरी ब्लोफेल्ड को आइना दिखाया। उन्होंने लिखा- लेकिन ऐसा हमने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर लगातार दो टेस्ट सीरीज में हराने के बाद नहीं कहा। क्योंकि श्रेठ बनने की तरफ बढ़ने वालों को किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं है... सिवाय आपके।
अपने समय के प्रसिद्ध क्रिकेट कॉमेंटेटर हेनरी ब्लोफेल्ड 2017 में लगभग आधी सदी के बाद बीबीसी की टेस्ट मैच स्पेशल टीम से रिटायर हुए। अब वह 84 साल के हो चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.