सांची में चुनार सेंड स्टोन से बनी चार दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े शेरों की मूर्ति, घिसने पर और चमकदार हो जाती

Updated on 06-03-2023 05:07 PM

दुनिया भर में बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध सांची के स्तूप बनाने में भले ही स्थानीय पत्थरों का उपयोग किया गया, लेकिन यहां म्यूजियम में रखे चार दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े शेरों वाली मूर्ति का पत्थर यहां उपलब्ध नहीं है। यह मूर्ति उप्र के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार में मिलने वाले सेंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से बनी है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इसकी पुष्टि की है। चार मुंह वाला यह शेर सांची के म्यूजियम में रखा हुआ है। एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक चुनार सेंड स्टोन से बनी यह मूर्ति 200 ईसा पूर्व की है। यानी करीब 2200 साल पुरानी है। सांची स्तूप जिस पत्थर से बने हैं उसमें इसका उपयोग नहीं हुआ है।

इन्टेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में शुमार

चुनार सेंड स्टोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जितना पुराना होता जाएगा, वायु घर्षण से उसकी चमक उतनी ही बढ़ती जाएगी। यह पानी के अंदर सैकड़ों साल तक रहने के बावजूद खराब नहीं होता है। चुनार सेंड स्टोन को जीआई पंजीकरण होने के साथ देश की बौद्धिक संपदा अधिकार (इन्टेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) में शुमार किया गया है।

पत्थर लाकर बनाया गया

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पत्थर को उस समय चुनार से सांची तक कैसे लाया गया होगा। एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक अनुमान यह है कि इस पत्थर को नदी के रास्ते यहां तक लाया गया होगा, क्योंकि उस समय सड़क मार्ग इतने उन्नत नहीं थे। इस पत्थर से शेरों को बनाए जाने के पीछे सोच भी यह रही होगी कि यह अलग तरह से नजर आए और देखने वाले इससे प्रभावित हों। इसकी शाफ्ट सांची में रखी हुई है, जिसमें अभिलेख भी है।

हमारे यहां उपलब्ध नहीं सेंड स्टोन

सांची म्यूजियम में रखी चार शेरों की मूर्ति चुनार सेंड स्टोन से बनी है। यह पत्थर इस लोकेशन पर उपलब्ध नहीं है। इसकी शाफ्ट यानि निचला हिस्सा स्तूप के पास रखा है।
-मनोज कुमार कुर्मी, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.