15 मार्च को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय विश्व उपभोक्ता दिवस : प्रमुख सचिव श्री उमराव

Updated on 28-02-2023 05:18 PM

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने कहा है कि राज्य-स्तरीय विश्व उपभोक्ता दिवस पर की जाने वाली गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाये। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग भी करें। उन्होंने बताया कि राज्य-स्तरीय कार्यक्रम 15 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।

प्रमुख सचिव श्री उमराव आज मंत्रालय में राज्य स्तरीय विश्व उपभोक्ता दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। संचालक खाद्य श्री दीपक सक्सेना, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे।

स्टाल होंगे पुरस्कृत

श्री उमराव ने बताया कि आयोजन स्थल पर विभिन्न संस्थाओं आयल कंपनी, इंश्योरेंस एवं अन्य ऐसी कंपनियाँ जिनका उपभोक्ताओं से सीधा सम्पर्क रहता है, अपने उत्पाद से संबंधित स्टॉल लगायेंगी। इन स्टॉलों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। पुरस्कारों के लिए समिति बनाई जायेगी।

युवा उपभोक्ताओं को भी उनके अधिकारों से अवगत कराया जाएगा

प्रमुख सचिव खाद्य ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने लिए मनाया जाता है। उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचानें। उन्हें उस उत्पाद का जिसके लिए वह पूरा भुगतान कर रहे हैं, सेवाएँ और सामान पाने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। श्री उमराव ने कहा कि अनभिज्ञता और अज्ञानता के कारण, उपभोक्ता अपने अधिकारों का उपयोग नहीं करते। विश्व उपभोक्ता दिवस के माध्यम से जन-जन तक उनके अधिकारों से विभिन्न माध्यमों के द्वारा अवगत कराया जाएगा।

श्री उमराव ने कहा कि उपभोक्ता की अज्ञानता के कारण दुकानदार सामान की गुणवत्ता एवं मात्रा में हेरफेर कर लेता है। जबकि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में वह न्यायालय की मदद ले सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकरों के प्रति जागरूक करना हमारा कर्त्तव्य भी है और मोरल डयूटी भी।

अपर आयुक्त नगर निगम सुश्री टीना यादव, श्री कैलाश सिकरवार खाद्य विश्लेषक, श्री एम.एल. सिकरवार, भारतीय मानक ब्यूरों के अधीक्षक श्री अशफाक अहमद, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी, सुश्री आशा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं निजी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.