वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

Updated on 20-11-2022 04:16 PM

मध्यप्रदेश के वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विशिष्ट योगदान के लिए खेल हस्तियों को क्रमशः विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार एवं लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर वर्ष 2021 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों को दोगुनी पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रूपये, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. श्री प्रभाष जोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए प्रत्येक को 2 लाख रूपये दिए जाएंगे। पूर्व में एकलव्य पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 हज़ार रूपये और अन्य सभी पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये (प्रत्येक) दिए जाते थे।

एकलव्य पुरस्कार

राज्य स्तरीय एकलव्य पुरस्कार में वर्ष 2021 के लिए 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें भोपाल की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी अंशिका कनौजिया, इंदौर की कयाकिंग केनोइंग खिलाड़ी शिखा चौहान, देवास की कुश्ती खिलाड़ी पूजा, अशोक नगर की वूशू खिलाड़ी श्रुति सरवैया, होशंगाबाद के शूटिंग खिलाड़ी अर्जुन ठाकुर, इंदौर की तैराक कन्या नैय्यार, विदिशा के एथलीट इकराम अली ख़ान, देवास के रोइंग खिलाड़ी गोपाल ठाकुर और भोपाल की शूटिंग बॉल खिलाड़ी सिद्धि छतवानी शामिल है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2021 के विक्रम पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत खेलों में होशंगाबाद की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी, इंदौर की तैराक एनी जैन, धार की कयाकिंग -केनोइंग खिलाड़ी आरती नाथ, भोपाल की शूटिंग खिलाड़ी मनीषा कीर, इंदौर की घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, इंदौर के योगा खिलाड़ी रोहित वाजपेयी और इंदौर की बेडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी परदेशी का चयन किया गया है।

विक्रम पुरस्कार की दलीय खेलों की श्रेणी में जबलपुर के खो-खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, इंदौर की कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति दीक्षित और देवास की सॉफ़्ट बॉल खिलाड़ी रागनी चौहान का चयन किया गया है। दिव्यांग श्रेणी में भोपाल की जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा (ब्लाइंड) को वर्ष 2021 के विक्रम पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वर्ष 2021 के साहसिक खेलों की श्रेणी में विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2016 में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाले दो उत्कृष्ट पर्वतारोही श्री भगवान सिंह कुशवाहा और श्री रत्नेश पाण्डेय के नामों की घोषणा की गयी है।

विश्वामित्र पुरस्कार

खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार विश्वामित्र पुरस्कार देती है। वर्ष 2021 के लिए ग्वालियर के कराते प्रशिक्षक श्री पारितोष शर्मा, भोपाल के कुश्ती प्रशिक्षक श्री विनय प्रजापति और उज्जैन के मलखंभ प्रशिक्षक श्री मोहनलाल बमबोरिया को विश्वामित्र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार

पारंपरिक खेल मलखंभ में उत्कृष्टता के लिए दिये जाने वाले प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए उज्जैन के मुजाहिद बेग का चयन किया गया है।

लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की श्रेणी में ग्वालियर के श्री बलबीर सिंह कुशवाहा का चयन किया गया है। श्री कुशवाह ने प्रदेश में टेबल टेनिस, कयाकिंग केनोइंग, ड्रेगन बोट आदि खेलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.