राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू

Updated on 16-02-2023 05:17 PM

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर महिला वेटर्न में सावित्री भारती प्रथम और दीपिका मिंज द्वितीय स्थान पर रही। सोमवती डेहरिया ने 400 मीटर महिला वेटर्न में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर गीता बघेल आईं।

खेल भवन (74 बंगले) परिसर टीटी नगर स्टेडियम अरेरा क्लब और प्रकाश तरण पुष्कर तुलसी नगर में विभिनन प्रतियोगिताओं में से 400 मीटर वाक महिला वेटर्न में बबीता पन्द्रे प्रथम, कमला पाटिल द्वितीय, 400 मीटर वाक महिला ओपन में सोनिया मिश्रा प्रथम, रीना सिंधिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ सीनियर वेटर्न महिला ओपन में रामप्यारी उइके ने प्रथम और बबीता पन्द्रे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में चन्द्रकांत यादव प्रथम और शशि रंजर द्वितीय स्थान पर आए। पुरूष वेटर्न 200 मीटर दौड़ में राम कुमार बैगा ने पहला और अशोक कुमार एक्का ने दूसरा मुकाम प्राप्त किया। सीनियर केटेगरी में दिलीप पाठक प्रथम और रमेश पटेल द्वितीय स्थान पर आए। महिला ओपन 200 मीटर दौड़ में नेहा कुमारी ने पहला और कल्पना गौड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लाँग जम्प वेटर्न महिला वर्ग में मनिता प्रथम, पुष्पलता द्वितीय और पुरूष वर्ग में चन्द्रप्रकाश यादव और सुमन्त यादव द्वितीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो (पुरूष) में हेमन्त डोडिया और भूपेन्द्र शर्मा क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। पुरूष वेटर्न में धुले सिंह डाबर प्रथम और शबाब उल्ला खान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वेटर्न पुरूष में मान सिंह मरावी प्रथम और मदन मोरा द्वितीय रहे।

राजधानी भोपाल के चार स्थानों पर हो रही राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं खेल समन्वयक श्री हरिशंकर मोहंती की देखरेख में हो रही है। श्री मोहंती ने बताया कि प्रदेश के 16 वन वृत्तों के विभिन्न वन मण्डलों के 700 वन अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताएँ

गुरूवार 16 फरवरी को 400 मीटर दौड़ (महिला-पुरूष), 1500 मीटर पुरूष एवं महिला दौड़ 1500 मीटर पैदल चाल पुरूष गोला फेंक (महिला-पुरूष), हाई जम्प (महिला-पुरूष), 800 मीटर पैदल चाल (महिला-पुरूष), 5000 मीटर दौड (महिला-पुरूष), भाला फेंक (महिला-पुरूष), बेडमिंटन, टेबिल टेनिस, तैराकी, लॉन टेनिस, चेस और कैरम प्रतियोगिता होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.