जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना प्रदेश का सौभाग्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-06-2023 05:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिला है। जबलपुर में होने वाले इस कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियाँ जारी हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय, श्री रामचंद्र मिशन हार्ट फुलनेस संस्थान, जन अभियान परिषद और योग आयोग के सहयोग से प्रदेश की सभी शालाओं, वार्ड, ग्राम और योग को समर्पित संस्थाओं को योग दिवस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग की थीम पर हो रहे इस कार्यक्रम से जन-जन को योग की सकारात्मकता से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-21 जून को जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की निवास कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री सोनोवाल ने कहा कि कार्यक्रम से 25 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में योग को मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के प्रयास व्यापक स्तर पर जारी हैं। जन-भागीदारी को प्रोत्साहित कर योग को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में योग के विस्तार के लिए हुए कार्य सराहनीय हैं। जन-जन योग को आत्मसात करें, इसके लिए सूचना, शिक्षा और संचार की गतिविधियों का अधिक से अधिक विस्तार जरूरी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले योग कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड में सुबह 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के सभी पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग सहित अनेक योग संस्थाएँ शामिल होंगी। केन्द्र शासन द्वारा जारी योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास होगा।

आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे, अध्यक्ष मध्यप्रदेश योग आयोग श्री वेदप्रकाश शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती सोनाली वायंगणकर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र जामदार जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए। कलेक्टर जबलपुर ने तैयारियों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.