प्रदेश सरकार का फर्जी कंपनियों पर फोकस, गांवों में चलाएंगी मुहिम

Updated on 05-12-2022 10:15 PM
प्रदेश में पेसा एक्ट लागू होने के बाद आदिवासी अंचलों में साहूकारों पर लगाम कस दी गई है, लेकिन अभी भी इन क्षेत्रों में कई ऐसी कंपनियां हैं जो लोगों को लुभावने सपने दिखा कर उनकी गाढ़ी कमाई हड़प रही है। सरकार का फोकस अब इन फर्जी कंपनियों और संस्थाओं पर है। सरकार अब ग्राम सभा के एजेंडे में ऐसी संस्थाओं के झांसे में न आने की समझाइश देने के अभियान को शामिल कर रही है।

प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के नागरिक अनाधिकृत संस्थाओं में राशि जमा कर ठगे जा रहे है। धोखे, प्रलोभन और आर्थिक हानि से वे सुरक्षित रखे इसके लिए अब प्रदेशभर के गांवो में होने वाली ग्राम सभाओं में लोगों को जागरुक किया जाएगा और इसके लिए जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अब ग्रामीण अंचलों में होने वाली ग्राम सभाओं की बैठकों के स्थाई एजेंडे में इसे शामिल किया जाए। ग्रामीणजन किसी अनाधिकृत संस्था में अपना पैसा जमा न करे इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों की बैठकों में इसपर चर्चा कर सुनियोजित कार्ययोजना बनाने तथा इसके लिए जनजागरण अभियान संचालित करने के निर्देश विभाग ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए है ताकि ग्रामीणजन अनाधिकृत संस्थाओं में पैसा जमा न करायें।

जिला पंचायत, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर होंने वाली बैठकों, ग्राम सभा की बैठकों में इस विषय को शामिल कर ग्रामीणों को सचेत किया जाएगा। प्रदेश में पेसा एक्ट लागू होने के बाद आदिवासी अंचलों में सरकार ने गैर लाइसेंसधारक साहूकार के उधार देने के कारोबार पर रोक लगा दी है। अब ऐसे लोगो से लिया गया कर्ज आदिवासियों को नहीं चुकाना पड़ेगा।

अभी भी ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणजन गांव के दुकानदारों, निजी फर्जी तरीके से नियमविरुद्ध चल रही वित्तीय संस्थाओं और अनाधिकृत संस्थाओं उनके एजेंटों के पास अपनी छोटी-छोटी बचत को जमा करते है। कई बार ये फर्जी संस्थाएं लोगों के पैसे लेकर भाग जाते है और लोगों की मोटी राशि डूब जाती है और बाद में ग्रामीणजन पछतावा करते है।

ऐसे लोग आमजन के रुपए लेकर संस्थाएं बंद कर देते है फिर उनको पकड़ पाना मुश्किल होता है। इसलिए अब सरकार ने ग्रामीणजनों को इनसे सतर्क रहने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.