प्रोजेक्ट में लगातार देरी के बीच राज्य सरकार का फैसला:रेलवे और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के संचालन के लिए ओएसडी नियुक्त करेगी मप्र सरकार

Updated on 05-12-2024 12:23 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में रेल और विमानन सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 14 जिलों में चल रहे 8 रेल प्रोजेक्ट्स और विमानन गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार एक विशेष अधिकारी (ओएसडी) की नियुक्ति करेगी।

यह ओएसडी रेलवे और विमानन के क्षेत्र में विशेषज्ञ होगा, जो प्रोजेक्ट्स के समन्वय और उनकी प्रगति सुनिश्चित करेगा। यह रेलवे और विमानन विस्तार का एक्सपर्ट होगा। एक्सपर्ट की नियुक्ति शासन के अफसरों या रेल और हवाई सेवाओं के जानकार की जा सकती है।

अभी 24 से 27 साल देरी से चल रहे प्रोजेक्ट

मप्र के लिए उपयोगी रेल प्रोजेक्ट की प्रदेश में धीमी गति है। ये प्रोजेक्ट अन्य राज्यों में पूरे हो गए हैं। इस पर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई। बता दें कि सरकार ने हाल ही में रेल प्रोजेक्ट के समन्वय काम परिवहन विभाग से लेकर लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।

लेकिन कई रेल प्रोजेक्ट 24 से 27 साल देरी से चल रहे हैं। विशेषतौर पर रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन और विंध्य की लाइफ लाइन ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन का काम पूरा नहीं हो पाया है। राज्य इन दोनों समेत 6 प्रोजेक्ट में फॉरेस्ट क्लीयरेंस व जमीन अधिग्रहण की पेचीदगी जल्द दूर करना चाहती है।

नए जहाज के लिए प्रदेश के 16 जिलों की हवाई पट्टियों का विस्तार किया जाएगा। ताकि यहां विमान उतर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.