शिक्षकों के सम्मान के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Updated on 24-01-2024 11:58 AM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान के लिये प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षकों के कल्याण से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। उन्होंने शिक्षकों से प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया। स्कूल शिक्षा मंत्री आज भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कर्त्तव्य बोध दिवस को संबोधित कर रहे थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, 23 जनवरी को सारा देश नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती मना रहा है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे देश के महापुरुषों के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दें। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री ने 22 जनवरी, 2024 का स्मरण करते हुए कहा कि देश में कल का दिन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को भगवान राम के आदर्शों के बारे में भी जानकारी देने का आग्रह किया।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम को विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री नीलेश माहेश्वरी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छत्रवीर सिंह राठौर, प्रदेश सचिव श्री राजीव शर्मा, संघ के पदाधिकारी श्री देवीदयाल भारती, श्री विकास चौहान और श्री नागेश पाण्डे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। श्रीमती कीर्ति द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।=


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.