देश में इन चार राज्यों में खूब फलते-फूलते हैं स्टार्टअप्स, इनमें तीन दक्षिण भारत के

Updated on 17-01-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: देश में अब तेजी से स्टार्टअप्स बढ़ रहे हैं। देश में चार राज्य ऐसे हैं जहां पर स्टार्टअप्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये राज्य स्टार्टअप्स के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में ये बात सामने आई है। डीपीआईआईटी के मुताबिक, देश में उभरते कारोबारियों के लिए स्टॉर्टअप इकोसिस्टम डेवलेप करने में गुजरात, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे आगे रहे हैं। डीपीआईआईटी ने इन राज्यों को स्टार्टअप्स के लिए सबसे बेहतर माहौल वाला माना है। छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर रहा है।

इन राज्यों में स्टार्टअप का बेहतर माहौल

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से इस रैंकिंग को कई कैटैगरी में बांटा गया है। इसमें 90 से 100 फीसदी वाले राज्यों को बेस्ट परफार्मस, 39 से 49 फीसदी वाले राज्यों को aspiring leaders और 30 फीसदी से कम वाले राज्यों को अंडर 30 पर्सेंनटाइल वाली कैटेगरी में बांटा गया है। डीपीआईआईटी ने गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ग्रुप में शामिल किया है। वहीं बिहार और हरियाणा aspiring leaders वाली कैटेगरी में शामिल हैं। हालांकि पहले के कई मापदंडों पर इन्हें पिछड़ा माना जाता है। लेकिन ऐसा देखा गया है कि इन्होंने स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए कई कदम उठाए हैं।


अधिकारियों ने कही ये बात

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस रैंकिंग को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। इसका उद्देश्य राज्यों को प्रोत्साहित करना है, जिससे वह और बेहतर प्रदर्शन करें और एक अच्छा स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करें। लगभग सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस दिशा में काम कर रहे हैं। यह रैंकिंग 25 बिंदुओं पर आधारित है, जिनमें संस्थागत समर्थन से लेकर फंडिंग सहायता और बाजार तक पहुंच शामिल है। इसमें कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.