मसाले बेचने से शुरू किया बिजनस, फिर लगाई तेल बनाने की फैक्ट्री, आज 24 हजार करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ

Updated on 27-06-2023 09:03 PM
हर्ष मारीवाला ने पैराशूट को पूरे देश में पहचान दिलाने का काम किया है। हर्ष मारीवाला ने एक छोटे से व्यवसाय को बड़े बिजनस में बदल दिया। आज उनका बिजनस 25 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। हर्ष मरीवाला की नेटवर्थ 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।

काली मिर्च से शुरू हुआ सफर

हर्ष मारीवाला के दादा वल्लभदास वासनजी साल 1862 में कच्छ से मुंबई चले गए थे। उन्हें अपने काली मिर्च व्यवसाय के कारण खास पहचान मिली। काली मिर्च के व्यापार में शामिल होने के कारण लोग उन्हें 'मारीवाला' कहने लगे। दरअसल काली मिर्च को गुजराती में 'मारी' कहा जाता है। साल 1948 में, हर्ष मारीवाला के पिता चरणदास और उनके तीन भाइयों ने बॉम्बे ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना की थी। साल 1975 में, चरणदास ने कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनस में कदम रखा और सफोला रिफाइंड तेल जैसे कंपनी के उत्पादों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

मसाले बेचकर शुरू किया बिजनस

मुंबई में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे मारीवाला ने अपने परिवार के मसालों के व्यवसाय में काम करके अपना करियर शुरू किया था। हालांकि कुछ बड़ा करने की तमन्ना और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए वह निकल पड़े। साल 1990 में हर्ष मारीवाला ने एक छोटे से निवेश से मैरिको लिमिटेड की शुरुआत की थी। ब्रांडेड नारियल तेल में उनके शुरुआती उद्यम को पहले से स्थापित कंपनियों से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

पैराशूट को बनाया सबसे बड़ा ब्रांड

हर्ष मारीवाला ने जब 80 के दशक में बिजनस में कदम रखा उस समय नारियल तेल टिन के डिब्बों में बेचा जाता था। उन्होंने इसे प्लास्टिक में लाने का फैसला किया। प्लास्टिक में फायदा देखते हुए हर्ष मारीवाला को ये आइडिया आया था। असल में प्लास्टिक टिन से सस्ता था और इसे सेल्फ में रखना ज्यादा सुविधाजनक था। इसी के साथ ये प्लास्टिक का डिब्बा ज्यादा अच्छा दिखता भी था।

बिजनस को बढ़ाया आगे

हर्ष मारीवाला ने हेयरकेयर, स्किनकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट को शामिल किया। उन्होंने मैरिको के पोर्टफोलियो का विस्तार किया। आज, मैरिको लिमिटेड भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी एक जानी मानी कंपनी बन गई है। कंपनी के पास हेयर केयर, स्किन केयर, मैन ग्रूमिंग के साथ कई ब्रांड शामिल हैं।

हर्ष मारीवाला की नेटवर्थ

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, मैरिको ने भारत, एशिया और अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में बेचे गए अपने प्रोडक्ट्स के जरिए करीब 9500 करोड़ रुपये (1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय हर्ष मारीवाला और उनके परिवार की नेटवर्थ करीब 24,000 करोड़ रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.