बेटे को बीमारी से बचाते-बचाते खड़ी कर दी कंपनी, अगर मार्केट में मिलता यह प्रोडक्ट तो आज नहीं होती मामाअर्थ

Updated on 04-11-2023 03:53 PM
नई दिल्ली : समस्याएं सबके सामने आती हैं। कुछ लोग इनसे जूझते रहते हैं। कुछ जोड़-तोड़ करते बच निकलते हैं। कुछ उस समस्या की जड़ तक जाते हैं और ना सिर्फ खुद के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सॉल्यूशन लेकर आते हैं। गजल अलघ (Ghazal Alagh) भी ऐसी ही हैं। उन्होंने प्रॉब्लम का ना सिर्फ सॉल्यूशन निकाला, बल्कि इससे एक बड़ा बिजनस भी खड़ा कर दिया। हम बात कर रहे हैं मामाअर्थ (MamaEarth) की, जिसके आईपीओ में हाल ही मे हजारों लोगों ने बोलियां लगाई हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट के मार्केट में मामाअर्थ आज जाना-माना नाम है। मामाअर्थ की मूल कंपनी है होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (Honasa Consumer Private Limited)। मामाअर्थ ने इस कंपनी को सिर्फ 6 साल में ही यूनिकॉर्न बना दिया।

तो ना होती मामाअर्थ की शुरुआत..

मामाअर्थ की शुरुआत कैसे हुई, यह कहानी बड़ी दिलचस्प है। अगर भारत में उस समय टॉक्सिन फ्री बेबी प्रोडक्ट्स मिल रहे होते, तो मामाअर्थ आज अस्तित्व में नहीं होता। गजल अलघ को जब अपने बेटे के लिए टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट नहीं मिले, तो उन्हें टॉक्सिन फ्री बेबी प्रोडक्ट्स बनाने का आइडिया आया। इसके बाद उन्होंने अपने पति वरुण के साथ मिलकर साल 2016 में होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टार्टअप शुरू कर दिया।

बेटे के लिए विदेशों से मंगवाने पड़ते थे प्रोडक्ट्स


दरअसल, गजल अलघ के बेटे अगस्त्य को जन्म से ही स्किन प्रॉब्लम थी। टॉक्सिन वाला कोई भी प्रोडक्ट यूज करते ही उसकी स्किन खराब हो जाती थी। अपने बेटे के लिए गजल को भारत में टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट्स नहीं मिल रहे थे। उन्हें विदेशों से ये प्रोडक्ट मंगाने पड़ते थे। गजल और उनके पति वरुण अपने विदेश से आ रहे दोस्तों से ये प्रोडक्ट मंगवाते थे। गजल ने देखा कि कई पैरेंट्स इस समस्या का सामना कर रहे थे। फिर उन्होंने खुद टॉक्सिन फ्री बेबी प्रोडक्ट्स बनाने का तय किया।

स्टार्टअप के लिए नौकरी छोड़ी


मामाअर्थ की को-फाउंडर गजल ने साल 2010 में पंजाब यूनिवर्सिटी से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बीसीए की थी। इसके अलावा उन्‍होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट से इंटेंसिव कोर्स भी किया। इसके बाद वे आईटी सेक्टर में कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में काम करने लगीं। वहीं, पति वरुण कोका कोला में सीनियर ब्रांड मैनेजर थे। जब स्टार्टअप शुरू करने की बारी आई, तो दोनों ने नौकरी छोड़ दी।

अब आ गए हैं कई प्रोडक्ट्स


बेबीकेयर प्रोडक्ट्स से शुरू हुए मामाअर्थ के पास अब काफी बड़ी प्रोडक्ट रेंज है। मामाअर्थ में अब बेबीकेयर, स्किन केयर और ब्‍यूटी सेगमेंट में कई सारे प्रोडक्ट हैं। मामाअर्थ ही नहीं डर्मा को (The Derma Co) और बीब्‍लंट (BeBlunt) भी होनासा के ही ब्रांड हैं। होनासा कंज्‍यूमर साल 2022 में यूनिकॉर्न बन गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.