ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान में खड़े होकर इस देश पर साधा निशाना आतंकवादियों के समर्थन का लगाया आरोप

Updated on 30-01-2024 12:51 PM
इस्लामाबाद: तालिबान की अगुवाई वाले अफगानिस्तान की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए ईरानी विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने सोमवार को कहा कि इसमें कोई ‘शक नहीं’ है कि पाकिस्तान और ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद आतंकवादियों को तीसरे देशों का ‘नेतृत्व एवं समर्थन’ प्राप्त है। कुछ दिन पहले दोनों पड़ोसी देशों ने एक दूसरे के यहां कथित आतंकवादी अड्डों पर सैन्य हमला किया था। अब्दुल्लाहियान इस महीने की शुरुआत में किये गये सैन्य हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव को दूर करने के लिए रविवार देर रात पाकिस्तान पहुंचे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अब्दुल्लाहियान ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि ईरान और पाकिस्तान के साझा सीमावर्ती क्षेत्रों एवं उनके अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद आतंकवादियों को तीसरे देशों का नेतृत्व एवं समर्थन प्राप्त है और वे ईरानी एवं पाकिस्तानी सरकारों एवं देशों के फायदे में उठाये गये किसी भी अच्छे कदम का कभी समर्थन नहीं करते हैं।’ हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया।

पाकिस्तान और ईरान में बनी सहमति

बाद में, जिलानी ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के स्तर पर ‘उच्च स्तरीय सकारात्मक प्रणाली की स्थापना’ पर राजी हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश ‘अपने क्षेत्रों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए परस्पर सहयोग करने पर’ सहमत हुए हैं। उन्होंने एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने एवं उनका निराकरण करने की जरूरत पर बल दिया।

पाकिस्तान-ईरान का एकदूसरे पर हमला

जिलानी ने कहा कि आतंकवाद के खतरे ने दोनों देशों के लिए साझी चुनौती पेश की है इसलिए पाकिस्तान एवं ईरान इस बुराई का मुकाबला करने और मजबूत संस्थागत तंत्र का लाभ उठाने के वास्ते सहयोगपरक पहल पर सहमत हुए हैं। अब्दुल्लाहियान की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब ईरान और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष होते-होते रह गया। ईरान ने पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र पंजगुर में आतंकवादियों के कथित ठिकानों पर एकतरफा हमला किया। उसके बाद पाकिस्तान ने भी ऐसी ही कार्रवाई की। लेकिन उसके बाद ईरान ने दोबारा ऐसा नहीं किया और स्थिति संभल गयी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.