टीना दत्ता की मम्मी से मिलने को तैयार सृजिता, बोलीं- नाम के साथ सबूत दूंगी कितनों के घर तोड़े

Updated on 16-01-2023 07:50 PM
सृजिता डे 'बिग बॉस 16' की उन लकी कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं, जिन्हें शो में वापसी करने का मौका मिला। लेकिन अफसोस कि सृजिता दोनों बार ही लंबा नहीं टिक सकीं और बेघर हो गईं। लेकिन सृजिता डे जितने भी दिन बिग बॉस के घर में रहीं, टीना दत्ता के साथ उनके झगड़े और खुलासों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस 16' के एक एपिसोड में सृजिता ने टीना दत्ता को 'घर तोड़ने वाली' कहा था। साथ ही कुछ और चीजें भी रिवील की थीं। सृजिता की बातों से टीना दत्ता की मां भड़क गई थीं और उन्होंने एक्ट्रेस से कहा था कि वह उन्हें सबूत लाकर दिखाएं। सृजिता ने अब इस पर रिएक्ट किया है। सृजिता डे ने कहा कि वह टीना की मां से मिलकर उन्हें सबूत दिखाने के लिए तैयार हैं।
Sreejita De ने यह बात हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कही और इसके अलावा कई और सवालों के जवाब दिए। यही नहीं उन्होंने अपने तीखे शब्दों के लिए टीना दत्ता की मम्मी से माफी भी मांगी।


टीना की मम्मी को सबूत देने को तैयार सृजिता

सृजिता डे ने Tina Datta की मम्मी के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा, 'मुझे टीना दत्ता की मॉम से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप चाहती हैं कि मैं सबूत दूं तो मैं आपसे मिलने और सारे आरोपों को साबित करने के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं यहां कहना चाहूंगी कि शो में आपका मेरे प्रति रवैया बहुत ही कोल्ड था। मैं समझती हूं कि आपने शो में जो भी देखा, एक पैरेंट होने के नाते उससे काफी बुरा लगा होगा। लेकिन आपका मेरे साथ भी अच्छा रिश्ता था। टीना और मैंने पिछले 3 साल से एक-दूसरे से बात नहीं की है। टीना ने शो में मेरे बारे में काफी ऐसी चीजों के बारे में बोला, जिसकी जरूरत नहीं था। उनसे मेरी मॉम को भी दुख पहुंचा होगा।'

'टीना ने भी मेरे बारे में काफी कुछ कहा'

सृजिता डे ने आगे कहा, 'अगर आप इन सभी चीजों को अलग रख दो तो आंटी हमारी इक्वेशन अभी भी वैसी ही है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं और मैं जानती हूं कि आप मेरी काकी मां हैं। मैं आपके सभी सवालों के लिए तैयार हूं। लेकिन आंटी यह बिग बॉस का घर ऐसी जगह है, जहां आप गुस्से में काफी नेगेटिव चीजें बोलते हो। मैंने अपनी सीमा लांघी होगी और आपको दुख भी हुआ होगा। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। लेकिन टीना ने भी मेरे बारे में काफी सारी बातें बोली हैं।'


'टीना के बारे में जो भी कहा, वह सच था'

सृजिता ने बताया कि उन्होंने टीना को जो 'घर तोड़ने वाली' बोला था, वह किसी खास कंटेक्स्ट में बोला था। सृजिता के मुताबिक, शालीन और टीना टाइम पास कर रहे थे। शालीन, सच में टीना को पसंद करने लगे थे, लेकिन टीना उनके साथ खेल रही थीं। वह बोलीं, 'सलमान सर ने भी कहा था कि टीना, शालीन की फीलिंग्स के साथ खेल रही हैं। तो मैंने उस संदर्भ में सौंदर्या से वो बातें कही थीं। मैं टीना को अच्छी तरह से जानती हूं। जब कर्मा लौटता है तो बहुत बुरी तरह चोट पहुंचाता है। शायद मैं नहीं बोलती तो भी फर्क नहीं पड़ता। शायद मेरे बोलने की जरूरत नहीं थी। लेकिन उस वक्त मेरे और टीना के बीच नहीं पट रही थी। हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए कड़वाहट थी।'
सृजिता डे ने कहा कि शो में उन्होंने टीना दत्ता के बारे में जो कुछ भी बोला था, वह सब सही था। सृजिता ने कहा, 'शुरुआत के कुछ हफ्तों में टीना ने मेरे बारे में काफी कुछ बोला था और मैंने वह सब शो से एलिमिनेट होने के बाद देखा था। मुझे उससे बहुत बुरा लगा था। शुरुआत के 15 दिन मैंने टीना के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला था। लेकिन टीना ने मुझे शो से बाहर निकालने की कोशिश की। मेरे बारे में इस तरह की बात की कि मैं गंदा गेम खेल रही हूं। लेकिन मैं जो बोल रही थी, वह सच था। मुझे नहीं लगता कि मैं महिलाओं को किसी भी तरह से दुख पहुंचाती हूं। मैं जो बोल रही थी, वह सच था।

सृजिता डे ने टीना की मम्मी से मांगी माफी

क्या सृजिता डे को 'बिग बॉस 16' में रहने के लिए टीना दत्ता की जरूरत थी? जवाब में वह बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं। मैंने शो में कुछ भी गेम में बने रहने की मंशा से नहीं किया। अगर ऐसा होता तो मैं टीना के साथ जान-बूझकर लड़ाई करती। मैं तो बस सौंदर्या के साथ बैठकर ऐसे ही बात कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि उसे टेलिकास्ट किया जाएगा। मुझे बिग बॉस में रहने के लिए टीना दत्ता की जरूरत तो बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि मुझे शो में टिके रहने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.