श्रीलंका की धारदार गेंदबाजी, पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की हालत पतली, भारत के लिए खतरे की घंटी

Updated on 10-03-2023 10:09 PM
क्राइस्टचर्च: सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (67) के अर्धशतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 162 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में है। श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे जिससे न्यूजीलैंड की टीम अब भी 193 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर डेरिल मिशेल 40 जबकि माइकल ब्रेसवेल नौ रन बनाकर खेल रहे थे। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी उम्मीद पर खरा उतरते हुए अपनी टीम का पलड़ा भारी रखा।
मेहमान टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तुलना में गेंद को अधिक मूव कराया जिससे मेजबान टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई। न्यूजीलैंड को लाथम और डेवोन कॉनवे (30) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। असिता फर्नांडो (42 रन पर दो विकेट) ने कॉनवे को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। पिछली पारी में शतक जड़ने वाले केन विलियमसन सिर्फ एक रन बनाने के बाद लाहिरू कुमारा (34 रन पर दो विकेट) की गेंद पर दिमुथ करूणारत्ने को कैच दे बैठे। कुमारा ने इसके बाद हेनरी निकोल्स (02) को कासुन रजिता के हाथों कैच कराके न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 76 रन किया।

लाथम और मिशेल ने इसके बाद पारी को संवारा। लाथम ने 122 गेंद में अपने करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मिशेल के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। असिता ने लाथम को यॉर्कर पर बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। लाथम ने 144 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे। रजिता ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल (07) को आउट करके न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया।

इससे पहले कप्तान टिम साउथी (64 रन पर पांच विकेट) और मैट हेनरी (80 रन पर चार विकेट) ने मिलकर नौ विकेट चटकाते हुए श्रीलंका की पहली पारी को 355 रन पर समेटा। साउथी ने असिता फर्नांडो (10) को आउट करके श्रीलंका की पारी का अंत किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 305 रन से की। धनंजय डिसिल्वा (46) ने दिन के पहले ओवर में ब्लेयर टिकनर पर चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में साउथी की गेंद पर ब्लंडेल को कैच दे बैठे। न्यूजीलैंड ने जब दूसरी नई गेंद ली तो हेनरी ने कासुन रजिता (22) और प्रबाथ जयसूर्या (13) की पारी का अंत किया। लाहिरू कुमारा (13) और असिता (10) की जोड़ी ने अंतिम विकेट के लिए 19 रन जोड़े जिसके बाद साउथी ने श्रीलंका की पारी का अंत किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.