जीत की तरफ बढ़ रही थी श्रीलंका, फिर अपने ही पैरों पर मार बैठे कुल्हाड़ी, सूर्या ने जले पर छिड़का नमक

Updated on 13-09-2023 02:42 PM
कोलंबो: श्रीलंका की टीम एक समय भारत (IND vs SL) के खिलाफ एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 मुकाबले में जीत की तरफ बढ़ रही थी। 214 रनों के लक्ष्य के जवाब में 99 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद धनंजया डी सिल्वा और दुनिथ वेलालागे क्रीज पर टिक गए थे। टीम ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया। दोनों आसान से रन बना रहे थे। इसके बाद लगाने लगा कि श्रीलंका लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएगा। टीम के जीतने के चांस 60 प्रतिशत से ज्यादा हो गए थे। लेकिन फिर धनंजया डी सिल्वा ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली।


भारत-श्रीलंका मैच का टर्निंग पॉइंट

38वें ओवर की पहली दो गेंद पर श्रीलंका को 5 रन मिल गए थे। जीत के लिए 4 से भी कम के रन रेट से रन बनाने थे। लेकिन तभी धनंजया डी सिल्वा ने गेंद को उड़ाने की कोशिश की। रविंद्र जडेजा के खिलाफ उन्होंने मिड ऑन के ऊपर से स्पिन के खिलाफ जाकर शॉट लगाया। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और वहां खड़े शुभमन गिल के हाथों में चली गई। उनका विकेट इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।


सूर्या के कमाल ने पक्की कर दी हार

धनंजया डी सिल्वा के आउट होने पर महीश तीक्षाना क्रीज पर उतरे। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार बैटिंग की थी। लेकिन इस मैच में वह कुछ नहीं कर पाए और इसकी वजह सूर्यकुमार यादव रहे। हार्दिक पंड्या की गेंद पर तीक्षाना ने रन चुराने की कोशिश की। गेंद हवा में गई और मिड ऑन से सूर्यकुमार यादव ने आगे भागते हुए गेंद को लपक लिया। यह इस मैच का बेस्ट कैच भी था। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी और उन्होंने रिप्ले देखने के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया।

फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

कुलदीप यादव की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 41 रन से मैच को अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम फाइनल में भी पहुंच गई।कुलदीप ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिये जबकि रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 33 रन पर दो विकेट चटकाये। जसप्रीत बुमराह को दो तो वहीं मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 41.3 ओवर में 172 रन पर समेट दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.