भारत के खिलाफ सिर्फ 34% वनडे ही जीती है श्रीलंका, एशिया कप फाइनल में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी

Updated on 16-09-2023 04:35 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 अपने आखिरी चरण में है। 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। यह फाइनल मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। जहां टीम इंडिया ने 7 तो श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर रखा है। फाइनल में किसका पलड़ा भारी होने वाला है या कौनसी टीम फेवरेट होगी आइये जानते हैं।

भारत और श्रीलंका का वनडे में हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 166 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से 97 मैच भारत के नाम रहे हैं जबकि 57 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा है। इन आकड़ों के मुताबिक फाइनल में तो रोहित शर्मा एंड कंपनी का ही पलड़ा भारी लग रहा है। लेकिन दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ एशिया कप में कैसा रिकॉर्ड रखती हैं क्या आप जानते हैं?

भारत-श्रीलंका हेड टू हेड- एशिया कप
एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका एक दूसरे से अब तक कुल 22 बार भिड़ी हैं। 22 में से 11 मैच भारत ने जीते हैं जबकि 11 ही मैच श्रीलंका ने भी अपने नाम किए हैं। इस टूर्नामेंट में तो दोनों टीमों के बीच टक्कर की जंग देखने को मिली है। ऐसे में फाइनल मैच भी काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। हालांकि इस बार एशिया कप में भारत श्रीलंका को सुपर 4 के मुकाबले में एक बार हरा चुकी है। भारत और श्रीलंका अब तक एशिया कप के फाइनल में कुल 8 बार भिड़े हैं जिसमें से 5 बार भारत जीता है जबकि 3 बार श्रीलंका ने बाजी मारी है। ऐसे में साफ है कि रविवार को भारत का ही पलड़ा भारी है।

फाइनल के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, पृसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।

फाइनल के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलंका, डिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, सदीरा समाविक्रमा, धनंजय डे सिल्वा, दुशन हेमंथा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नानंडो, डिनुथ वेलालागे, कासुन रजिथा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.