पाकिस्तान की मदद करने चला था श्रीलंका, खुद का नुकसान कर लिया, अब सबकुछ भारत के भरोसे

Updated on 10-11-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का अभियान हार के साथ खत्म हुआ। श्रीलंका को अपने आखिरी लीग मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका के लिए मुसीबतें और बढ़ गई। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में 9 मैच खेलकर सिर्फ 4 अंक ही जुटा पाई। इसके कारण वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गई है। वहीं अब उसके ऊपर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

सिर्फ इतना ही नहीं, श्रीलंका को मिली इस हार से पाकिस्तान को भी तगड़ा झटका लगा है। उम्मीद की जा रही थी कि श्रीलंकाई टीम अगर न्यूजीलैंड को हरा देती है तो उससे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मदद मिलेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका खुद की भी मदद नहीं कर पाया।

पाकिस्तानी टीम का विश्व कप का सेमीफाइनल से बाहर होना लगभग तय चुका है। क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उसे बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा जो कि काफी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं इंग्लैंड की टीम अगर पाकिस्तान से हार भी जाती है तो न्यूजीलैंड की टीम रन रेट से आगे होने के कारण सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी।

श्रीलंका को अब भारत से उम्मीद

श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं आईसीसी के बदले हुए नियम के अनुसार पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 की टीमें ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीधे क्वालीफाई कर पाएगी। ऐसे में अब श्रीलंकाई टीम को भारत से मदद की उम्मीद है।

दरअसल टेबल में नीदरलैंड्स की टीम सबसे निचले पायदान पर है। उसे भारत के साथ अपना आखिरी मैच खेलना है। ऐसे में श्रीलंका ये चाहेगी कि भारतीय टीम नीदरलैंड्स को बड़े अंतर से हराए ताकि वह टेबल में ऊपर नहीं पहुंच सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया से वह उम्मीद लगाए बैठा है कि वह बांग्लादेश को हराए जबकि पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड को हरा दें।

ऐसे में नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और इंग्लैंड के भी चार-चार अंक ही रहेंगे। ऐसी स्थिति में रन के आधार पर श्रीलंका के पास मौका बनेगा कि वह अंतिम-8 में अपनी जगह को सुनिश्चित करें ताकि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीधे क्वालीफाई कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.