वर्दी पर लगा धब्बा: झूठे केस में फंसाने का लगा आरोप, पीड़ित ने एडीजी से लगाई न्याय की गुहार

Updated on 09-09-2022 05:25 PM
मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी मे थाना सिंहपुर में पदस्थ सत्य नारायण पांडे द्वारा आवेदक बनवारी विश्वकर्मा को आए दिन झूठे केस में फंसाने की धमकी एवं थाने में बैठा कर प्रताड़ित करना व मना करने पर गांजे के केस में फंसाने की धमकी दिया जाता है, आवेदक बनवारी विश्वकर्मा सिंहपुर वार्ड नंबर 13 ने बताया कि शिक्षक दिलीप पांडे, लल्ला विश्वकर्मा एवं मुरली विश्वकर्मा के साथ जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते लल्ला एवं मुरली के साथ आए दिन विवाद होता रहता है पीड़ित का कहना है कि मैं आर्थिक स्थिति से असमर्थ है, जोकि थाने में पदस्थ सत्य नारायण पांडे के द्वारा झूठा आरोप लगाकर अंदर कर देते हैं और कहते हैं कि पैसे दे नहीं तो गांजे के केस में या रेप केस में मुझे फंसा दूंगा यहां तक की 17 पांडे द्वारा 4 सितंबर 2022 को गणेश पंडाल से थाने ले गए जिस पर पीड़ित को 24 घंटे थाने में बिठाए रहे और मारपीट किए और मुरली विश्वकर्मा लल्ला विश्वकर्मा एवं दिलीप पांडे द्वारा भी पीड़ित के साथ थाने में मारपीट की गई, मारपीट के दौरान आवेदक के कान में गंभीर चोट आने के कारण आवेदक के कान में कम सुनाई देता है, मारपीट के बाद आवेदक से 20650 रुपए भी ले लिए तब पीड़ित को छोड़ा गया पर मामला यहीं खत्म नहीं होता इसके बाद भी पीड़ित के साथ आए दिन मारपीट एवं धमकी भरे संदेश मिलते रहते हैं

1 वर्ष पहले भी लगा था झूठा आरोप
आवेदक बनवीर विश्वकर्मा ने बताया की 28 नवंबर 2021 को शाम करीब 4:00 बजे आवेदक का भाई अशोक विश्वकर्मा ऑटो चला रहा था तभी सिंहपुर थाना की पुलिस द्वारा पकड़ कर थाने ले जाया गया जब पीड़ित द्वारा पूछा गया मुझे थाने क्यों लाया गया है तब पुलिस वालों के द्वारा बताया गया कि हमें सूचना मिली है कि तुम ऑटो शहडोल से सिंहपुर चलाते हो और फतेहपुर में जो केस हुआ है उसके बारे में क्या जानते हो तब पीड़ित द्वारा बोला गया कि इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता तब पुलिस वालों के द्वारा जांच किया गया और उक्त केस में फरियादी के पास पीड़ित को ले जाया गया तो फरियादी द्वारा बोला गया कि इनको मैं नहीं जानती तब पीड़ित को थाने ले जाकर दूसरे दिन 4:00 बजे शाम को छोड़ा गया और इस केस में भी लल्ला विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं मुरली विश्वकर्मा के द्वारा झूठा फसाने का प्रयास किया गया था इसलिए आज दिनांक तक आवेदक को झूठे केस फसाने के लिए कोशिश में लगे रहते हैं और इनको पूरा संरक्षण खाकी वर्दी का है पर सवालिया निशान है उठता है कि अगर रक्षक ही भक्षक का काम करने लगे तो आम जनता का क्या होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.