एक्शन मोड में खेल मंत्रालय, गोंडा में हो रहे कुश्ती टूर्नामेंट को किया रद्द, बृजभूषण सिंह को झटका

Updated on 22-01-2023 06:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच खेल मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से कुश्ती संघ के द्वारा गोंडा में आयोजित रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को जारी कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क को भी वापस करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को सूचित किया है कि महासंघ के खिलाफ एथलीटों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच की जा रही है। ऐसे में जब तक इस पर फैसला नहीं आ जाता है सभी तरह के खेल आयोजन को रोक दिया जाए।
इसके अलावा कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर को भी निलंबित कर दिया गया है। ओलिंपिक संघ और खेल मंत्रालय ने माना कि विनोद तोमर के रहने से जांच पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उनका रहना सही नहीं होगा। यही कारण है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विनोद तोमर साल 2002 में सचिव के पद नियुक्त हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.