खेल मंत्री यशोधरा राजे बीसीसीआई के फैसले का किया स्वागत,बोलीं- सभी में हो समानता

Updated on 29-10-2022 06:00 PM

जबलपुर
. मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया महिला क्रिकेटरों को पुरुषों की तरह वेतन देने के बीसीसीआई के फैसले से बेहद खुश हैं. जबलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह और क्रिकेट प्रशासकों को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा अब न केवल क्रिकेट बल्कि अन्य खेलों में भी इसी तरह समानता आएगी.

जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुष टीम के बराबर वेतन देने का फैसला सराहनीय है. इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह और क्रिकेट प्रशासकों को बधाई दी. सिंधिया ने कहा अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों में समांतर भाव देखने को मिलने लगा है. देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट से समानता प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. उम्मीद है जल्द ही अन्य खेलों में भी ऐसा देखने को मिलेगा.

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बोलीं महिला समानता की आवाज मजबूत हुई
एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद देश में महिला समानता की आवाज मजबूत हुई है. बीसीसीआई ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों के बीच भेदभाव खत्म करने की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया था. महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर फीस दिए जाने का फैसला लिया गया. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस फैसले को लेकर जानकारी साझा की थी.

अब महिला क्रिकेटरों को मिलेगा इतना वेतन
बीसीसीआई के इस फैसले के तहत अब महिला क्रिकेटरों को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए और टी-20 के लिए 3 लाख रुपए हर मैच में फीस के रूप में मिलेंगे. खेलों में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच समानता लाने के लिए ये पहल की गई है. जबकि अन्य खेलों में भी अब ऐसी ही बराबरी की जरूरत महसूस की जा रही है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.