खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं

Updated on 15-07-2025 12:16 PM

पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, चाहे वह क्रिकेट हो, हॉकी हो या कोई और खेल। लेकिन जब बात द्विपक्षीय खेल आयोजनों की आती है, तो सरकार के स्टैंड के बारे में सभी को पता है। बता दें कि भारत साफ कर चुका है कि आतंक को पनाह देने वाले पाक के साथ कोई द्विपक्षीय खेल आयोजन में शामिल नहीं होगा।

हॉकी एशिया कप 27 अगस्त से 

मांडविया ने कहा, पाकिस्तान हॉकी संघ ने भारत में होने वाले दो टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मांगी है। खेल मंत्री ने कहा, हम उन्हें एशिया कप और जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए वीसा देंगे, लेकिन अब यह उनकी सरकार पर निर्भर करता है कि वह टीमें भेजती है या नहीं। एशिया कप 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

मानसून सत्र में पेश होगा स्पोर्ट्स गवर्नेंस विधेयक 

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल (राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक) पेश होगा। इस विधेयक के तहत एक नियामक बोर्ड बनेगा जिसे राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को मान्यता देने और उन्हें फंडिंग प्रदान करने का अधिकार होगा। बोर्ड यह भी सुनिश्चित करेगा कि खेल महासंघ उच्चतम प्रशासनिक, वित्तीय और नैतिक मानकों का पालन करें।

वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री दिलाता है एशिया कप

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में अगले साल 14 से 30 अगस्त तक हॉकी वर्ल्ड कप होगा। एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलती है। एशिया कप में 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं भारत और पाकिस्तान को अपने-अपने चौथे टाइटल का इंतजार है।

हॉकी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे भी हिस्सा लेंगी। 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल और इसे जीतने वाली टीमों के बीच 7 सितंबर को फाइनल होगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.